गर्मियों की चिलचिलाती धूप में शरीर को हाइड्रेट रखना हर किसी के लिए काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चाय या कॉफी के दीवानों के लिए इस मौसम में अपनी क्रेविंग कम करना काफी मुश्किल हो जाता है। सुस्ती दूर करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लोगों के लिए काफी जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में चााय या कॉफी का ज्यादा सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन और गर्मी की समस्या को बढ़ा सकता है। इनमें मौजूद कैफीन शरीर में लंबे समय तक थकान और पानी की कमी का कारण बन सकता है। ऐसे में कुछ हेल्दी और ठंडक देने वाले विकल्प अपनाना आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसलिए आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में चाय-कॉफी के स्थान पर क्या पीना चाहिए?
गर्मियों में चाय-कॉफी की जगह क्या पीना फायदेमंद है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, गर्मियों में चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए आप इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं-
1. नारियल पानी
नारियल पानी गर्मियों के लिए एक बहुत ही बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज ग्लूकोज पाउडर पीना सेहत के लिए सही है? जानें डॉक्टर से
2. छाछ
गर्मियों में चाय या कॉफी के स्थान पर आप छाछ का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। छाछ में नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
3. नींबू पानी
नींबू पानी का सेवन भी गर्मियों में चाय या कॉफी के स्थान पर सबसे ज्यादा बेहतर माना जाता है। नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होता है और शरीर को तरोताजा रखता है। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है और गर्मी से राहत मिल सकती है।

4. फलों की स्मूदी
तरबूजा, संतरा, आम या अनार की स्मूदी गर्मी में आपके शरीर को एनर्जी देता है और पोषण देने में भी मदद करता है। इसमें आप अलग से चीनी शामिल करने से बचें।
5. हर्बल टी
गर्मियों में आप चाय या कॉफी के स्थान पर पुदीना, तुलसी या अदरक आदि से तैयार हुए हर्बल टी कैफीन फ्री होते हैं और शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। इसे आप गुनगुना या ठंडा करके भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों को पिलाएं ये नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, नहीं होगा डिहाइड्रेशन
निष्कर्ष
गर्मियों में चाय या कॉफी की जगह आप फलों की स्मूदी, हर्बल टी, नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक्स हेल्दी और आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने वाली होती हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
गर्मी में सबसे ज्यादा क्या पीना चाहिए?
ज्यादा गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की बहुत जरूरत होती है। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, सत्तू, आम पन्ना आदि का सेवन कर सकते हैं।गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या पीना चाहिए?
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और तरबूज का जूस पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 14:43 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 03, 2026 14:43 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra