Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

गर्मियों में दूध वाली चाय या ब्लैक टी: सेहत के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?

गर्मियों में दूध वाली चाय की तुलना में ब्लैक टी पीने को प्राथमिकता दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लैक टी मूड को एन्हैंस करता है और बाॅडी को हीट होने से भी रोकता है।

कुछ लोगों को चाय पीना इतना पसंद होता है कि भीषण गर्मी में भी वे चाय की चुस्कियां लेना नहीं भूलते हैं। हालांकि, चाय बनाने की रेसिपी अलग-अलग होती है। कुछ लोग दूध वाली चाय पीते हैं, तो कुछ लोग ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में यह सवाल हर चाय पीने वालों के मन में जरूर उठता है कि गर्मियों में दूध वाली चाय पीना बेहतर है या ब्लैक टी? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

गर्मियों के लिए दूध वाली चाय बनाम ब्लैक टीः क्या है बेहतर?

black tea vs milk tea which is better in summer 1 (13)

आमतौर पर गर्मियों में दूध वाली चाय की तुलना में ब्लैक टी पीने को अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसमें कैलोरी कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है। गर्मियों में ब्लैक टी पीने से रिफ्रेशिंग महसूस होता है। आप गर्म काली चाय पीने के बजाय आइस ब्लैक टी पी सकते हैं, जो मूड को भी एन्हैंस करता है। इसे गर्मियों के लिए बहुत अच्छा पेय पदार्थ माना जाता है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली आइस ब्लैक टी के मुकाबले घर में बनी आइस ब्लैक टी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: दूध वाली चाय, मसाला चाय, ब्लैक टी या ग्रीन टी: सेहत के लिए कौन सी चाय है बेस्ट, जानें डायटीशियन से

गर्मियों में ब्लैक टी पीने के फायदे

  1. आइस ब्लैक टी पीते हैं, तो इससे शरीर ठंडा रहता है और बाॅडी हाइड्रेट रहती है।
  2. ब्लैक टी में कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वेट लाॅस जर्नी में भी मदद करता है।
  3. ब्लैक टी का सेवन करने से फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।
  4. जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट सूट नहीं करता है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प है।
  5. सामान्यतः ब्लैक टी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें: दूध वाली चाय पीने से सेहत को हो सकते हैं ये फायदे-नुकसान

गर्मियों में दूध वाली चाय क्यों न पिएं?

daily tea consumption limit in summer 01 (17)

एक्सपर्ट्स की मानें, तो दूध वाली चाय में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन किया जाना सही नहीं है। इससे ब्लोटिंग, गैस बनने की दिक्कत हो सकती है। कुछ लोग दूध वाली चाय में काफी ज्यादा मात्रा में चीनी का उपयोग करते हैं। शुगर युक्त दूध वाली चाय पीने से ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी नुकसानदायक है। हां, अगर दूध वाली चाय पीनी ही है, तो बेहतर होगा कि कम मात्रा में दूध वाली चाय पिएं। दिन में भर में दो या तीन कप चाय पीना काफी होता है

इसे भी पढ़ें: दूध वाली चाय, मसाला चाय, ब्लैक टी या ग्रीन टी: सेहत के लिए कौन सी चाय है बेस्ट, जानें डायटीशियन से

निष्कर्ष

गर्मियों में दूध वाली चाय या ब्लैक टी की तुलना में ब्लैक टी पीना ज्यादा सही है। विशेषकर, आइस ब्लैक टी पीना सेहत के लिहाज से फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व आपको एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं, गर्मियों में मूड को रिफ्रेशिंग रखते हैं और बाॅडी को हीट होने से रोकते हैं। जबकि, इन दिनों दूध वाली चाय का सेवन कम मात्रा में किया जाना सही होता है। खासकर, खाली पेट दूध वाली चाय कभी न पिएं। इससे पेट की असहजता बढ़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या गर्मियों में खाली पेट ब्लैक टी पीना सही है?

    नहीं, खाली पेट ब्लैक टी पीने से भी एसिडिटी हो सकती है।
  • क्या ब्लैक टी के बजाय लेमन टी ज्यादा बेहतर है?

    हां, गर्मियों में ब्लैक टी में नींबू निचोड़कर पीना सबसे अच्छा होता है। इससे स्वाद बेहतर होता है और इसमें मौजूद विटामिन-सी शरीर को ठंडक और ताजगी भी प्रदान करता है।
  • गर्मियों में दूध वाली चाय के साइड इफेक्ट्स को कैसे कम करें?

    दूध वाली चाय में अदरक या इलायची डालने से पाचन में सुधार होता है। इससे पेट में गैस नहीं बनती है। हालांकि दिन भर में केवल 1-2 कप पीना काफी होता है।

Read Next

गर्मियों में पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 13:22 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 08, 2026 13:22 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content