गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में गर्मियों में भी चाय पीने के शौकीन लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या ज्यादा गर्मी में चाय पीने से डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है? चाय में कैफीन होता है, जिसे ड्यूरेटिक यानी बार-बार यूरिन पास कराने वाला तत्व माना जाता है। इसी कारण लोग सोचते हैं कि चाय शरीर के पानी को बाहर निकाल देती है, जो डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। आइए इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।
गर्मियों में ज्यादा चाय पीने से डिहाइड्रेशन होता है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि गर्मियों में चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है, अगर आप एक कप नॉर्मल चाय देखें तों उसमें ज्यादातर मात्रा में पानी ही निकलता है। यह सच है कि चाय में मौजूद कैफीन किडनी को थोड़ा एक्टिव कर देता है, जिससे शरीर से एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलता है। हालांकि, चाय में कैफीन की मात्रा इतनी कम होती है कि इसका असर बहुत हल्का होता है। आप एक कप चाय के जरिए जितना पानी शरीर के अंदर ले जाते हैं, वह कैफीन के कारण बाहर निकलने वाले पानी से कहीं ज्यादा होता है।
इसे भी पढ़ें: वायरल बुखार ठीक होने के बाद होती है कमजोरी महसूस? जानें इसके कारण
क्या कहती है स्टडी?
साल 2004 में European Journal of Applied Physiology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चाय पीने से शरीर में पानी की कमी होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यहां तक कि उन स्थितियों में भी जहां शरीर पर ज्यादा तनाव हो। स्टडी में पाया गया है कि चाय पीने वाले और चाय न पीने वाले लोगों के शरीर से निकलने वाले यूरिन की मात्रा लगभग एक जैसी ही थी। चाय पीने के बाद शरीर में हाइड्रेशन की स्थिति के लिए टेस्ट किया गया, जिसमें पाया गया कि चाय पीने के बाद शरीर के हाइड्रेशन पर कोई नकारात्मक बदलाव नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में 30 दिन लगातार छाछ पीने से डाइजेशन और स्किन पर क्या पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें
गर्मियों में कितनी चाय है बहुत ज्यादा?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि चाय शरीर को हाइड्रेट रखती है, फिर भी गर्मियों में संतुलित मात्रा में चाय पीना बहुत जरूरी है। एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 3 से 4 कप चाय पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। डिहाइड्रेशन का खतरा तब शुरू होता है जब आप एक साथ बहुत ज्यादा कैफीन ले लेते हैं। अगर आप पूरे दिन में रुक-रुक कर सामान्य मात्रा में चाय पी रहे हैं तो शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
निष्कर्ष
गर्मियों में चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने के बारे में कोई प्रमाण नहीं है। इसलिए, आप 1-2 कप चाय आराम से पी सकते हैं। हालांकि, अगर आप कैफीन से बचना चाहते हैं तो हर्बल टी भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें?
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीते रहें।गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए क्या पिएं?
गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए सादे पानी के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 21, 2026 20:05 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 21, 2026 20:05 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra