Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

गर्मियों में पुदीने और सौंफ की चाय पीने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए पुदीने और सौंफ की चाय पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन में सुधार करने, मुंह की बदबू दूर करने और तनाव कम करने में मदद मिलती है। 

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुुत जरूरी माना जाता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना शरीर को थका हुआ महसूस करा सकता है। ऐसे में पाचन क्रिया का बिगड़ना और एनर्जी का लेवल भी प्रभावित होता है। ऐसे में गर्मियों में शरीर को ताजगी देने और अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए आप पुदीने और सौंफ की चाय अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि गर्मियों में पुदीने और सौंफ की चाय पीने के क्या फायदे हैं?

गर्मियों में पुदीने और सौंफ की चाय पीने के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि पुदीना और सौंफ दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

1. शरीर को ठंडक देता है

पुदीना अपनी नेचुरल ठंडक देने वाले गुण के लिए जाना जाता है, जबकि सौंफ भी शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में इन दोनों से बनी चाय का सेवन करने से शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह लू और गर्मी से होने वाली असुविधा को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रोज पिएं धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी, त्वचा पर आएगा निखार और पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं

गर्मियों में अक्सर भारी भोजन करने या अनियमित खानान के कारण लोगोंं में गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। सौंफ में मौजूद नेचुरल तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जबकि पुदीना पेट को आराम पहुंचाता है। इन दोनों की चाय भोजन के बाद पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है।

3. मुंह की बदबू दूर करने में फायदेमंद

पुदीना और सौंफ दोनों ही नेचुरल माउथ फ्रेशनर के रूप में जाने जाते हैं। इनकी चाय पीने से मुंह की बदबू कम हो सकती है और लंबे समय तक ताजगी महसूस होती है। यही कारण है कि कई लोग भोजन के बाद सौंफ का सेवन करते हैं।

01 - 2026-05-31T204843.948

4. तनाव और थकान कम करता है

पुदीने की खुशबू मन को शांत करने का काम करती है। गर्मी के कारण होने वाली थकान और चिड़चिड़ापन कम करने में यह चाय फायदेमंद हो सकती है। इसकी हल्की खुशबू और स्वाद शरीर और मन दोनों को ताजगी महसूस कराते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fennel Tea Benefits: पीरियड क्रैम्प्स में कैसे देती है सौंफ की चाय राहत, जानें पीने का तरीका

5. शरीर को हाइड्रेट रखता है

यह चाय पानी का विकल्प नहीं होता है, लेकिन इसका सेवन शरीर में लिक्विड की मात्रा बनाए रखने में मदद कर सकता है। गर्मियों में पर्याप्त तरल पदार्थ लेना जरूरी होता है और यह चाय एक स्वादिष्ट विकल्प बन सकती है।

निष्कर्ष

पुदीने और सौंफ की चाय गर्मियों के लिए एक बेहतरीन हर्बल ड्रिक मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, पाचन में सुधार करने, मुंह की ताजगी बनाए रखने और थकान कम करने में मदद कर सकती है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए इसे संतुलित डाइट और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ रूटीन में शामिल करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

बेहतर पाचन के लिए डाइट में कैसे शामिल करें गन्ने का सिरका, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 31, 2026 20:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 31, 2026 20:59 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content