Coriander Mint Fennel Seeds Water Benefits: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी तरह-तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। इसके अलावा, कई लोग नारियल पानी, फलों का जूस और सब्जियों के जूस का सेवन भी करते हैं। वहीं, कुछ लोग स्वस्थ रहने के लिए तरह-तरह के सीड्स का सेवन भी करते हैं। वहीं, आप बीजों का पानी भी पी सकते हैं। कुछ लोग रोज सुबह जीरा और अजवाइन का पानी पीते हैं, तो कुछ लोग सौंफ और धनिये का पानी पीते हैं। आप भी रोज सुबह धनिया, जीरा और पुदीने का पानी पी सकते हैं। धनिया, जीरा और पुदीने का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी पीने के फायदे-
रोज धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी पीने के फायदे
1. पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
खराब खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। फास्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन करने से गैस और कब्ज जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। ऐसे में पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप रोज धनिया, सौंफ और पुदीने का पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से अपच की समस्या दूर होगी। अगर आप इस ड्रिंक का सेवन रोज करेंगे, तो इससे पाचन दुरुस्त बनेगा और कई समस्याओं से राहत मिलेगी।
2. त्वचा पर आएगा निखार
खराब डाइट की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने का जोखिम भी अधिक रहता है। अगर आपको भी त्वचा पर मुंहासे या दाग-धब्बे हैं, तो आप अपनी डाइट में धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी शामिल कर सकते हैं। इस पानी को पीने से त्वचा पर निखार आता है। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप धनिया, सौंफ और पुदीने का पानी नियमित रूप से पिएंगे, तो इससे ब्लड प्यूरीफाई होता है और त्वचा की रंगत साफ होती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह पुदीने की पत्तियां उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे
3. वजन घटाने में असरदार
आजकल अधिकतर लोग अपने अधिक वजन से परेशान हैं। ऐसे में वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आप रोज धनिया, सौंफ और पुदीने का पानी पी सकते हैं। आपको बता दें कि पुदीना, सौंफ और धनिया का पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस ड्रिंक को पानी से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। नियमित रूप से इस ड्रिंक को पानी से वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है।
4. शरीर की गर्मी शांत करे
जब शरीर में गर्मी बढ़ती है, तो इसकी वजह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। शरीर की गर्मी शांत करने के लिए आप रोज धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से गैस और एसिडिसी से भी राहत मिलती है। अगर आपको गर्मी की वजह से शरीर पर दाने निकल रहे हैं, तो भी इस ड्रिंक को पीना फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- खाने के बाद पिएं अजवाइन और जीरे का उबला हुआ पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
धनिया, पुदीना और सौंफ के बीजों का पानी कैसे बनाएं?
- इसके लिए आप 2-3 गिलास पानी लें।
- इसमें धनिया-सौंफ के बीज और पुदीने की पत्तियां धोकर डाल दें।
- इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबाल लें।
- फिर पानी को छानकर गिलास में निकाल लें।
- अब आप तैयार धनिया, पुदीना और सौंफ के पानी का सेवन दिनभर कर सकते हैं।
त्वचा पर निखार लाने, पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने और पित्त को शांत करने के लिए आप भी धनिया, पुदीना और सौंफ का पानी पी सकते हैं। लेकिन, अगर आपको कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, तो इस ड्रिंक का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।