Boiled Mint Leaves Water Benefits: हम में से ज्यादातर लोग अक्सर इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि अपने दिन की शुरुआत करें या क्या खाकर करें, जिससे कि हम स्वस्थ रह सके हैं। कुछ लोग चाय से अपनी दिन की शुरुआत करते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है, इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं। वहीं सुबह-सुबह लोगों से बहुत ठोस खाद्य पदार्थ भी खाए नहीं जाते हैं। अगर आप भी अक्सर ऐसा सोचते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि यहां हम आपको इस विषय पर पूरी जानकारी देंगे। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो आप अपने दिन की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक के साथ कर सकते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि सुबह कौन सी ड्रिंक पीएं? डायटीशियन गरिमा के अनुसार आप सुबह पानी में पुदीने के पत्ते उबालकर, इसे छानकर और शहद मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। सुबह उबले हुए पुदीने के पत्तों का यह पानी पीने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको इसके 5 फायदे बता रहे हैं।
सेहत के लिए पुदीने की पत्तियां उबालकर पीना कैसे फायदेमंद है
वेब एमडी (WebMD) के अनुसार पुदीना की पत्तियों का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शुगर, कैफीन से मुक्त होता है और कैलोरी में कम होता है। इसमें सोडियम, विटामिन ए, फोलेट, आयरन, मैंगनीज और कई औषधीय गुण होते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स। जिससे यह स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ प्रदान कर सकता है। यहां नीचे इसके कुछ संभावित लाभ दिए गए हैं।
इसे भी पढें: सुबह प्याज उबालकर पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
टॉप स्टोरीज़
पुदीने की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे- drinking boiled mint leaves water benefits
1. डिटॉक्सिफिकेशन में करे मदद: रोज सुबह पुदीने की पत्तियों का पानी पीने से शरीर में मौजूद गंदगी, हानिकारक पदार्थ और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।
2. स्वस्थ पाचन को दे बढ़ावा: नियमित इसका पुदीना के पानी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। यह सूजन कम करने में मदद करता है। पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और अपच आदि में राहत प्रदान करता है।
3. सर्दी-खांसी के लक्षण करे कम: अगर आपको सर्दी-खांसी की समस्या है तो पुदीना का पानी पीने से आपको इसमें जल्द आराम मिलेगा। यह बलगम से छुटकारा दिलाएगा साथ ही इम्यूनिटी मजबूत बनाएगा।
4. मुंह की बदबू करे दूर: यह एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है, इसका सेवन करने से मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद मिलती है और आप पूरा दिन तरोताजा रहते हैं।
5. दांत और मसूड़ों को रखे स्वस्थ: यह आपके दांतों को मजबूत बनाता है, क्योंकि यह कीटाणुओं का सफाया करने, ढीले मसूड़े, मसूड़ों से खून निकलने और पायरिया आदि जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढें: रात का भोजन हल्का क्यों होना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें
इसके अलावा भी रोजाना सुबह अमरूद की पत्तियां उबालकर इसका पानी पीने से कई गंभीर रोगों का जोखिम कम होगा। आप चाहें तो अपनी हर्बल चाय में पुदीना के पत्ते उबालकर पी सकते हैं। इससे भी सेहत को बहुत लाभ मिलेगा। चाय के रूप में आप दिन में 2-3 बार सेवन कर सकते हैं। आप भोजन के 15 मिनट बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं इससे भोजन का पाचन बेहतर होगा।
All Image Source: Freepik