Expert

सुबह प्याज उबालकर पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

Boiled Onion Water Benefits: सुबह पानी में प्याज उबालकर, छानकर यह पानी पीने से सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं, आइए एक्सपर्ट से जानें 5 फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह प्याज उबालकर पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे

Boiled Onion Water Benefits: हम सभी भोजन में मसाले, साथी ही भोजन के साद सलाद के तौर पर प्याज का प्रयोग खूब करते हैं। यह हमारे भोजन के स्वाद और रंगत को कई गुणा बढ़ा देती है। वहीं सेहत के लिहाज से भी प्याज बहुत गुणकारी होती है, इसका सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्याज पोषण से भरपूर होती है, इसमें स्वास्थ्य के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ ही कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं, जैसे सोडियम, पोटेशियम, जिंक, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी,बी आदि। हालांकि पके हुए प्याज के बजाए, कच्चे प्याज का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। आपने बहुत से लोगों को सुबह खाली पेट प्याज के रस का सेवन या भोजन के साथ इसका सलाद खाते देखा होगा। वहीं, कुछ लोग प्याज का पानी, और सिरके वाली प्याज का सेवन भी करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी प्याज को पानी में उबालकर, छानकर इसके पानी का सेवन किया है? क्या आप जानते हैं, उबले हुए प्याज का पानी पीने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! प्याज उबालकर पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं, इस पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए विस्तार से जानते हैं।

Boiled Onion Water Benefits

प्याज उबालकर पीने के फायदे- Drinking Boiled Onion Water Benefits

1. पाचन बनाए मजबूत

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में प्याज का पानी बहुत लाभकारी है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और पेट संबंधी समस्याओं को दूर करता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में भी फायदेमंद है।

2. त्वचा में लाए चमक

उबले हुए प्याज का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है। यह शरीर की गंदगी और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही रक्त में ऑक्सीजन के स्तर और हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करता है, जैसे मुंहासे और उनके जिद्दी निशान। यह आपकी त्वचा में निखार लाता है।

इसे भी पढें: रात का भोजन हल्का क्यों होना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

3. संक्रमण से करे बचाव

मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी, जुकाम, मौसमी एलर्जी और वायरल संक्रमण को आपसे दूर रखने में सहायक है। क्योंकि प्याज में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।

4. हाई बीपी के रोगियों के लिए है फायदेमंद

अगर बीपी रोगी सुबह खाली पेट प्याज के पानी का सेवन करते हैं, तो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद मिलेगी और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। क्योंकि प्याज के पानी में क्वेरसेटिन फ्लेवोनोइड होते हैं। यह एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने में भी लाभकारी है।

5. कम होगी हृदय रोगों का जोखिम

खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में प्याज का पानी बहुत फायदेमंद है, जो हृदय रोगों के बड़े जोखिम कारकों में से एक है।  दिल को स्वस्थ रखने में यह बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढें: सुबह तेज पत्ता उबालकर पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

इसके लिए आपको रोज सुबह 1 मीडियम साइज प्याज को 250ml पानी में उबालना है, जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान लें, फिर इसमें शहद या गुड़ मिलाकर सेवन करें। इससे बहुत फायदे मिलेंगे।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

रात का भोजन हल्का क्यों होना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer