Doctor Verified

वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है संतरे के छिलके की चाय, जानें कैसे?

Orange Peel Tea: संतरे के छिलके की चाय वेट लॉस के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानें वजन घटाने में यह कैसे मदद करती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने में मददगार साबित हो सकती है संतरे के छिलके की चाय, जानें कैसे?

How Orange Peel Tea Helps To Lose Weight: संतरा आपको सालभर बाजार में देखने को मिल सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ देते हैं। संतरे की तरह इसके छिलके की चाय भी सेहत के लिए फायदेमंद मानी गई है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी भी होता है जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस भी करना चाहते हैं, तो संतरे के छिलके की चाय आपको फायदा पहुंचा सकती है। इसमें मौजूद आवश्यक तत्व जल्द वजन घटाने में मदद करते हैं। इस बारे में विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से।

WEIGHT LOSE

संतरे के छिलके की चाय वेट लॉस में कैसे मदद करती है- How Orange Peel Tea Helps To Lose Weight

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे- Boost Metabolism

वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होना बेहद जरूरी है। मेटाबॉलिज्म कमजोर होने से कैलोरी बर्न होने के बजाय शरीर में इकट्ठा होने लगती है। लेकिन संतरे के छिलके की चाय से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें सिनेफ्रिन कंपाउंड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है। इससे कैलोरी तेजी से घटती है और फैट बर्न होने में मदद मिलती है।

फाइबर अधिक होता है- High Fiber Content

संतरे के छिलकों में फाइबर भी अधिक होता है। इसलिए इसकी चाय पीने से भूख भी कंट्रोल रहती है। इसके सेवन से क्रेविंग कंट्रोल रहती है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। संतरे के छिलकों की चाय से आपकी मीठे की क्रेविंग भी कम होती है, जिससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।  

इसे भी पढ़ें- संतरे के छिलकों को उबालकर इसका पानी पीने से मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का तरीका

वॉटर वेट कम करती है- Reduce Water Weight

संतरे के छिलकों की चाय शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने में मदद करती है। यह अतिरिक्त पानी खत्म करने और शरीर की सूजन कम करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और वजन घटाने में मदद करते हैं। अगर आपको चाय-कॉफी की आदत छोड़नी है, तो यह परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। 

बॉडी से टॉक्सिन निकालती है- Helps To Detox Body

बॉडी में टॉक्सिन होने से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर से टॉक्सिन निकालना जरूरी होता है। संतरे के छिलके की चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्किन को ग्लोइंग और बेदाग बनाने के लिए करें संतरे के छिलके की चाय का सेवन

संतरे के छिलके की चाय कैसे बनाएं- How To Make Orange Peel Tea

सामग्री

  • संतरे के छिलके- 4-5
  • दालचीनी- एक चुटकी
  • शहद- आधा चम्मच
  • लौंग- 2 
  • इलायची- 1 

बनाने की विधि

  • संतरे के छिलकों को सूखाकर छोटे टूकड़ों में काट लें। 
  • अब एक पैन में दो कप पानी गर्म करने के लिए रख दें। 
  • इसमें संतरे के छिलके डालकर धीमी आंच पर पकने दें।
  • अब इसमें इलायची, दालचीनी, लौंग डालकर कुछ देर पकाएं।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो चाय को छान लें।
  • फ्लेम को बंद कर दें और इसमें शहद मिलाएं। 
  • इस तरह से आपकी संतरे के छिलके की चाय तैयार हो जाएगी। 

 

 

 

 

Read Next

वेट लॉस जर्नी में बार-बार कैलोरी ट्रैक करना क्यों गलत है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer