Expert

केले के पत्ते उबालकर इसका पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Boiled Banana Leaves Water Benefits: केले के पत्तों को पानी में उबालकर, छानकर इसका पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे, जानें इसके 5 फायदे।

Vineet Kumar
Written by: Vineet KumarUpdated at: Apr 01, 2023 07:00 IST
केले के पत्ते उबालकर इसका पानी पीने से सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Boiled Banana Leaves Water Benefits In Hindi: केला एक बहुमुखी और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह एक ऐसा फल है, जो साल भर हर मौसम में मौजूद रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, सिर्फ केला ही नहीं, बल्कि इसके पेड़ के पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं? इनमें शरीर के लिए जरूरी पोषण और औषधीय गुण मौजूद होते हैं। यह 60% पानी, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, सेलेनियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और डाइट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी मौजूद होते हैं। जिससे यह शरीर कई रोगों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इसे डाइट में शामिल कैसे करें, इसका सही तरीका नहीं जानते हैं।

सेहतमंद रहने के लिए केले के पत्तों का सेवन कैसे करें, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात  की। उनकी मानें तो आप केले के पत्तों को पानी में उबालकर, छानकर इसके पानी का सेवन कर सकते हैं। यह इसके सेवन का एक बहुत ही आसान तरीका है। आप सीधे तौर पर इसके पत्ते चबा भी सकते हैं, या इसकी चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी सेहत को जबरदस्त लाभ मिलते हैं। इस लेख में हम आपको केले के पत्ते उबालकर पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।

Boiled Banana Leaves Water Benefits In Hindi

केले के पत्ते उबालकर पीने के फायदे- Boiled Banana Leaves Benefits In Hindi

1. इम्यूनिटी बनाए मजबूत

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से यह फ्री-रेडिकल्स से लड़ने और उन्हें बेअसर करने में बहुत प्रभावी है। यह वायरल संक्रमण की चपेट में आने से आपको बचाता है। साथ ही उनसे जल्द रिकवरी में भी मदद करता है।

इसे भी पढें: क्या कैफीन का सेवन पीरियड्स के दौरान महिलाओं की परेशानी बढ़ा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

2. पेट को रखे हेल्दी

पाचन को दुरुस्त करने में केले के पत्तों का पानी बहुत मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव और उनसे छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है।

3. शरीर को करे डिटॉक्स

केले के पत्तों का पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।

4. आंत के छालों को करे ठीक

आंत में सूजन और घाव को ठीक करने में केले के पत्तों का पानी पीने से बहुत लाभ मिल सकता है। यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस तरह करें दालचीनी का सेवन, कम होगा हृदय रोगों का जोखिम

5. त्वचा को रखे स्वस्थ

यह पानी शरीर में हाइड्रेशन को बढ़ावा देता है और त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। यह त्वची की एलर्जी, चकत्ते आदि से भी छुटकारा दिलाता है और हेल्दी त्वचा पाने में मदद करता है।

All Image Source: Freepik

Disclaimer