Wed Sep 16, 2026 | 10:11 PM IST

Expert

स्तनपान कराने वाली महिलाएं रोज पिएं जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी की ये एक खास ड्रिंक, मिलेंगे कई फायदे

बच्चे के बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए महिलाएं इस ड्रिंक को पी सकती है, आइए जानते हैं मेथी जीरा सौंफ का पानी पीने से क्या होता है

प्रेग्नेंसी के दौरान भ्रूण और मां दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को अपने खान-पान का जीतना ध्यान रखने की जरूरत है, उतना ही जरूरी डिलीवरी के बाद भी है। बच्चा होने के बाद महिलाएं अपने शिशु को स्तनपान कराती है। इसके अलावा, हार्मोनल बदलाव के कारण मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं हेल्दी डाइट लेने के साथ ऐसी चीजों का सेवन करें, जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के साथ मोटापा कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सके। अगर आप सोच रही हैं कि डिलीवरी के बाद कौन सा पानी पीना चाहिए, तो परेशान ना हो किरण मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन और न्यूबोर्न स्पेशलिस्ट डॉ. पवन मंडाविया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताया है, जो ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इस ड्रिंक की रेसिपी और पीने के फायदों के बारे में। 

बच्चा होने के बाद स्वस्थ रहने के लिए महिलाएं पिएं ये ड्रिंक - Drink To Stay Healthy After Pregnancy in Hindi

सामग्री-  

  • जीरा- 1 चम्मच 
  • सौंफ- 1 चम्मच 
  • अजवाइन- 1 चम्मच 
  • मेथी के बीज- 1 चम्मच 
  • पानी- 4 कप 

बनाने की विधि-

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी डालकर गर्म कर लें।
  • एक उबाल आने के बाद धीमी आंच पर उबलने के लिए रख दें। 
  • 10 से 15 मिनट तक उबलने के बाद गैस बंद कर दें। 
  • अब एक गिलास में छन्नी की मदद से पानी छान लें। 
  • इस पानी को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के बाद पिएं। 

बच्चा होने के बाद जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी पीने के फायदे - Benefits of Drinking Cumin, Celery, Fennel And Fenugreek Water After Having A Baby in Hindi 

ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई बढ़ाएं

मेथी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जो महिलाओं के स्तन में मिल्क की सप्लाई बढ़ाने में मदद करता है। जबकि सौंफ के बीज में ऐसे कंपाउड्स होते हैं, जो एस्ट्रोजन को बढ़ाकर दूध उत्पादन को बढ़ाने में का काम करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंट महिलाएं गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे-नुकसान

डिलीवरी के बाद वजन कम करें

जीरा पाचन बेहतर रखने और चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो बच्चा होने के बाद महिलाओं को एक हेल्दी वजन बनाए रखने में मदद करता है। जबकि अजवाइन के बीज में कैलोरी कम मात्रा में होती है, जो वाटर रिटेंशन और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे वजन कम होता है।  

पाचन में सुधार करता है 

जीरा आपके पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देता है और सौंफ के बीज सूजन और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। मेथी दाने में भी पाचन को बेहतर रखने और अपच की ब्लोटिंग की समस्या से राहत दिलाने वाले गुण होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Pawan Bharat Mandaviya (@drpawan_clinic)

प्रेग्नेंसी के बाद स्वस्थ रहने और ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने के लिए दिन में 2 से 3 बार आप इस पानी को पी सकती है। लेकिन ध्यान रहे, डाइट में किसी भी नई चीज को शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। ॉ

Image Credit- Freepik 

Read Next

दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, इस तरह से करें सेवन

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 19, 2024 09:00 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content