Fri Sep 11, 2026 | 08:47 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंट महिलाएं गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे-नुकसान

गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। यहां जानिए, क्या प्रेग्नेंट महिलाएं गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं?

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसका असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और प्रेग्नेंट महिलाओं को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के इस मौसम में सेहतमंद रहने और शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर ठंडा रहता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि क्या प्रेग्नेंट महिला गोंद कतीरा खा सकती है? इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।

क्या प्रेग्नेंट महिला गोंद कतीरा खा सकती है? - Can A Pregnant Woman Eat Gond Katira

डॉक्टर श्रेय ने बताया कि गोंद कतीरा, एक आयुर्वेदिक औषधि है जो कि पेड़ की छाल से प्राप्त होता है और इसके कई चिकित्सीय गुण हैं। आयुर्वेद में गोंद कतीरा विशेष रूप से ठंडक प्रदान करने वाली और एनर्जी बढ़ाने वाली औषधि मानी जाती है। डॉक्टर का कहना है कि चूंकि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी है, ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, डॉक्टर ने यह भी बताया है कि गर्भवती महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गोंद कतीरा का सेवन ठंडी तासीर की चीजों के साथ ही करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप गर्म तासीर की चीजों के साथ गोंद कतीरा खाते हैं तो इससे नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Arogya with Ayurveda: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है नागरमोथा घास, गर्मियों में इस तरह से करें इसका सेवन

प्रेग्नेंसी में गोंद कतीरा के फायदे -  Benefits Of Gond Katira In Pregnancy

1. गर्भावस्था के दौरान शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करने में सहायक होता है, जिससे गर्भवती महिला को राहत मिल सकती है।

2. गोंद कतीरा में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं, इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।

3. प्रेग्नेंसी के दौरान पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में गोंद कतीरा पाचन तंत्र को सुधारने और कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक होता है।

4. गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर में एनर्जी लेवल बेहतर होता है। खासकर, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एनर्जी की ज्यादा जरूरत होती है।

gond katira

इसे भी पढ़ें: शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए पिएं चांदी के बर्तन का पानी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें? - How To Consume Gond Katira

1. एक चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए पानी में भिगो दें। अगली सुबह आप देखेंगे कि गोंद कतीरा फूलकर दोगुना से ज्यादा हो चुका है। इसे छान लें और पानी और शहद मिलाकर शरबत बनाएं। इस शरबत को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और एनर्जी बूस्ट होती है।

2. गोंद कतीरा का सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। रातभर भीगे हुए गोंद कतीरा को ठंडे दूध में शहद या मिश्री के साथ मिलाकर पिएं। दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और पाचन बेहतर होता है।

3. नींबू के शिकंजी में भी भीगे हुए गोंद कतीरा को मिलाकर लिया जा सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या से आराम मिल सकता है।

गोंद कतीरा गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है, बशर्ते इसे सही तरीके और मात्रा में सेवन किया जाए। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने, हड्डियों को मजबूती प्रदान करने, पाचन सुधारने और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है। गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए इसे अपने आहार में शामिल किया जा सकता है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

Arjuna ki Chaal: गर्मियों में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? एक्सपर्ट से जानें 4 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 18, 2024 11:55 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content