Kya Acidity Me Gond Katira Khana Chahiye: एसिड रिफ्लक्स एक कॉमन समस्या है। रात को देर से खाना खाएं या रात को अच्छी नींद न ले पाएं, मसालेदार भोजन ज्यादा हो जाए या खाना सही तरह से हजम न हो। इस तरह की तमाम दिक्कतों में एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। आमतौर पर एसिड रिफ्लक्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्पाइसी चीजों से दूर रहें, फैटी आइटम्स का सेवन न करें और पर्याप्त नींद लें। कुछ लोग एसिड रिफ्लक्स होने पर गोंद कतीरा का सेवन भी करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई एसिड रिफ्लक्स में गोंद कतीरा का सेवन किया जाना फायदेमंद होता है? आइए, जानते हैं रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से। (Gond Katira Good For Acid Reflux In Hindi)
क्या एसिड रिफ्लक्स में गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं?- Is It Good To Eat Gond Katira To Reduce Acid Reflux In Hindi
गर्मियों के समय गोंद कतीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है, गट हेल्थ बेहतर होती है। यहां तक कि नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन करने से स्किन ग्लोइंग बनती है और हड्डियों को भी यह मजबूती प्रदान करता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एसिड रिफ्लक्स में गोंद कतीरा का सेवन किया जाना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, "एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या में भी गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है। गोंद कतीरा में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो पेट के एसिड को शांत करते हैं और स्टमक लाइनिंग को भी सूदिंग बनाते हैं।" इसके अलावा एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि गोंद कतीरा में नेचुरल लैक्सेटिव होता है। इसका सेवन करने से मल मूविंग प्रक्रिया स्मूद होती है, कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। इस तरह एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या में भी कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है? जानें क्या हैं इसके फायदे-नुकसान
एसिड रिफ्लक्स में गोंद कतीरा कैसे फायदेमंद है- Gond Katira Benefits For Acid Reflux In Hindi
कूलिंग इफेक्ट
गोंद कतीरा में कूलिंग इफेक्ट होता है। वहीं, एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत तब होती है, जब हम मसालेदार चीजों का सेवन अधिक करते हैं। गोंद कतीरा का सेवन करने से इसकी कूलिंग प्रॉपर्टी पेट को शांत करती है और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत को दूर करती है।
इसे भी पढ़ें: लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 3 लाभ
पाचन क्षमता में सुधार
एसिड रिफ्लक्स में गोंद कतीरा का सेवन इसलिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पाचन क्षमता में सुधार करता है। आपने कई बार नोटिस किया होगा कि जिनकी पाचन क्षमता कमजोर होती है, उन्हें कब्ज, डायरिया जैसी कई दिक्कतें बनी रहती हैं। जबकि, गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कतें दूर होती हैं।
पेट की जलन में कमी
जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत होती है, उन्हें पेट में जलन भी बनी रहती है। इस तरह की स्थिति में लोग अक्सर पुदीना का पानी और दही जैसी चीजों का सेवन करते हैं, ताकि पेट की जलन कम हो सके। ऐसे में आप गोंद कतीरा का सेवन भी कर सकते हैं। इसका कूलिंग इफेक्ट आपके पेट की जलन को शांत रखती है।
FAQ
गोंद कतीरा कब और कैसे खाना चाहिए?
वैसे तो आप कभी भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, विशेषज्ञ के अनुसार सुबह खाली पेट पीना चाहिए या रोत को सोने से पहले इसका सेवनव करना चाहिए। इससे बॉडी डिटॉक्स होती हैं और कई बीमारियां दूर होती हैं।गोंद कतीरा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
कई स्थितियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे लो ब्लड प्रेशर, एलर्जी, और सांस संबंधी समस्या होने पर। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।गोंद कतीरा से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
गोंद कतीरा कई बीमारियों के जोखिम को कम करता है, जैसे हीट स्ट्रोक, पाचन संबंधी समस्या आदि। इसका सेवन करने से स्टैमिना भी बढ़ता है।