Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

क्या हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है? जानें क्या हैं इसके फायदे-नुकसान

Is It Safe To Take Gond Katira With High Blood Pressure In Hindi: हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए गोंद कतीरा का सेवन करना सही होता है। फिर भी एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इसको डाइट का हिस्सा बनाने से पहले विशेषज्ञ की राय लेना नहीं भूलना चाहिए।

Gond Katira For High Blood Pressure In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार गोंद कतीरा का हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं, पाचन क्षमता में सुधार होता है और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। यही नहीं, गोंद कतीरा हमें वजन संतुलित करने, स्किन को हाइड्रेट रखने और इम्यून को बूस्ट करने में भी मदद करते हैं। यही कारण है कि जो लोग गोंद कतीरा को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, वे स्वस्थ रहते हैं और उनके बीमार होने का जोखिम भी कम होता है। लेकिन, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कई ऐसी मेडिकल कंडीशंस हैं, जिसमें गोंद कतीरा का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। तो क्या हाई ब्लड प्रेशर में इसका सेवन करना सुरक्षित हो सकता है? या इस कंडीश्न में गोंद कतीरा का सेवन करना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से जानते हैं।

क्या हाई ब्लड प्रेशर के रोगी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं

is it safe to take gond katira with high blood pressure 01 (4)

गोंद कतीरा को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार गोंद कतीरा हार्ट हेल्थ को भी लाभ पहुंचाता है। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई हाई ब्लड प्रेशर के रोगी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं? इस पर विशेषज्ञ का कहना है, "हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।" हालांकि, कुछ विशेषज्ञ यह तर्क देते हैं कि गोंद कतीरा की तासीर ठंडी है। हाई ब्लड प्रेशर में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के सतर में कुछ गिरावट नोटिस की जा सकती है। इसके बावजूद, एक्सपर्ट सलाह देते हैं, "हाई ब्लड प्रेशर में गोंद कतीरा का सेवन करने या डाइट का हिस्सा बनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। यहां तक कि किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन में गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक होता है।"

इसे भी पढ़ें: लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है गोंद कतीरा, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके 3 लाभ

हाई ब्लड प्रेशर में गोंद कतीरा खाने के फायदे- Gond Katira Benefits For High BP In Hindi

  • गोंद कतीरा की कूलिंग इफेक्ट के कारण सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कम होने लगता है।
  • गोंद कतीरा एक पांरपरिक दवा की तरह हमारे यहां सालों से मौजूद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल सही तरह से रेगुलेट होता है, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करता है और ब्लड प्रेशर पर भी इसका पॉजिटिव असर दिखता है।

इसे भी पढ़ें: दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

हाई ब्लड प्रेशर में गोंद कतीरा खाने के नुकसान- Gond Katira Side Effects In Hindi

  • हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • जब हाई ब्लड के मरीज इसका सेवन ज्यादा कर बैठते हैं, तो इसकी वजह से ब्लोटिंग, गैस और मल त्याग प्रक्रिया में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • ब्लड प्रेशर में इसका सेवन अधिक करने से सिर घूमना, चक्कर आने जैसी परेशानियां भी नोटिस की गई हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या बच्चों को गोंद कतीरा दे सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 25, 2025 18:56 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 25, 2025 18:56 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content