आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जिनके सेवन से शरीर के कई रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। जड़ी-बूटी की तरह प्रयोग में लाए जाने वाले गोंद कतीरा को खाने से भी शरीर के कई रोग खत्म हो जाते हैं। गोंद कतीरा एक चिपचिपा पदार्थ है जो पेड़ से प्राप्त होता है। भारतीय घरों में गोंद कतीरा एक भोज्य पदार्थ है। यह उत्तर भारत के राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आसानी से मिल जाता है। गर्मियों में गोंद कतीरे का प्रयोग किया जाता है।
वेदास क्योर के फाउंडर व डायरेक्टर विकास चावला का कहना है कि दूध और गोंद कतीरा का कांबीनेशन बहुत से आयुर्वेदिक कम्पोज़िशन्स में बाकी जड़ी बूटियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इसमें बिल्कुल भी फैट्स नहीं होते और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स फाइबर, मिनरल्स और एनर्जी अधिक मात्रा में पाई जाती है। इन तत्वों के कारण ये हड्डियों, हाथ पैर की जलन, महिलाओं कि समस्या, स्लीपिंग डिसऑर्डर्स और त्वचा कि समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है । दूध और गोंद कतीरा का एक साथ सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
दिन में किस समय खाएं दूध के साथ गोंद कतीरा
डॉ. विकास चावला का कहना है कि गोंद कतीरे का सेवन दिन में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सुबह खाली पेट दूध के साथ लेना ज़्यादा फायदेमंद है । दिन में किसी भी और समय लेने से पहले ध्यान दें कि आप इसको लेने के आधे घंटे पहले कुछ न खाएं ।
दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के फायदे
1. हड्डियों को दे मजबूती
दूध के साथ गोंद कतीरा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। क्योंकि दूध में कैलश्यिम होता है। जिस वजह से हड्डियों को जरूरी पोषक तत्त्व मिल जाते हैं।
2. ब्लड प्रेशर नियंत्रण
दूध के साथ गोंद कतीरा खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जिन लोगों का हाई बीपी की समस्या होती है, उनको दूध के साथ गोंद कतीरा खाने से ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। यह बैलेंस हो जाता है।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में त्वचा और पेट के रोगों से निजात दिलाए बबूल की गोंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस गोंद के फायदे नुकसान
3. लू लगने से बचाए
गोंद कतीरा को नेचुरल कूलैंट भी कहा जाता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में लू और गरम हवाओं के चलते ये खासतौर पे फायदेमंद है। दूध में मिलाकर इसको लेने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू का प्रभाव काम जो जाता है। दूध का अपना कोई स्वाद नहीं होता, इसलिए ये दूध में आसानी से मिल जाता है और फिर इसका सेवन किया जा सकता है।
4. महिलाओं के लिए फायदेमंद
जो महिलाएं स्तनपाना करातै हैं, उनके लिए कोंद कतीरा बहुत फायदेमंद है। भारत में कई जगहों पर डिलेवरी के बाद गोंद कतीरा के लड्डू खिलाए जाते हैं। ताकि डिलेवरी के बाद महिलाओं के शरीर में जो कमजोरी आ गई है, उसमें उन्हें ताकत मिले।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में अमृत है गोंद के लड्डू, हड्डियों और मांसपेशियों को करता है मजबूत
5. थकान करे दूर
दूध के साथ गोंद कतीरा खाने से थकान, कमजोरी, गर्मी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। गोंद कतीरा गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों को दूर करता है। दूध के साथ इसके सेवन से नींद भी अच्छी आती है। तो जिन लोगों को नींद न आने की समस्या होती है, वे भी इस कांबीनेशना का सेवन कर सतके हैं।
गोंद कतीरा और दूध का एक साथ सेवन करने से हड्डियां तो मजबतू रहती ही हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली हाथ-पैरों की जनल भी दू रहती है। गर्मी की कई समस्याएं गोंद कतीरा और दूध का एक साथ सेवन करने से दूर होती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version