गर्मियों में लू और एसिडिटी से बचाए झटपट बनने वाली ये 5 मैंगो ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

गर्मियों में कुछ हेल्‍दी पीना चाहते हैं तो हम बताने जा रहे हैं आम से बनने वाली 5 आसान ड्र‍िंक्‍स ज‍िसको पीने से आप गर्म‍ियों में बीमार नहीं पड़ेंगे

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Apr 26, 2021 11:17 IST
गर्मियों में लू और एसिडिटी से बचाए झटपट बनने वाली ये 5 मैंगो ड्रिंक्स, जानें रेसिपी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

गर्मियों में कुछ हेल्‍दी पीना चाहते हैं? अगर हां तो आज हम आपको बताएंगे 5 हेल्‍दी समर ड्र‍िंक्‍स ज‍िसे पीकर न सिर्फ आपको ताजगी का अहसास होगा बल्‍क‍ि इससे गर्म‍ियों में होने वाली कई परेशानी जैसे लू लगना, पेट की जलन, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍याओं से भी आपको न‍िजात म‍िलेगा। इन ड्र‍िंक्‍स में खास बात है क‍ि इस सभी को आम से बनाया गया है। गर्मी के द‍िनों में हम कच्‍चे और पके आम का सेवन करते हैं पर अगर इनको हेल्‍दी तरीके से इस्‍तेमाल क‍िया जाए तो ये आपकी सेहत का ख्‍याल रखने में भी सक्षम हैं। इस समय मौसमी बीमारियों के साथ कोरोना का प्रकोप पूरे देश में द‍िख रहा है, ऐसे में अगर आप अपनी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो आम का सेवन आपके ल‍िए फायदेमंद होगा। गर्मी के द‍िनों में गरम हवा और धूल भरी हवा के साथ बीमारियां शरीर में जगह बना लेती हैं। ऐसे में डॉक्‍टर आपको व‍िटाम‍िन सी लेने की सलाह देते हैं। आम में व‍िटाम‍िन सी की भरपूर मात्रा होती है। ये एलर्जी से लड़ने में शरीर की मदद करता है इसल‍िए आपको गर्मी के द‍िनों में आम का सेवन जरूर करना चाहिए। आम के अन्‍य फायदों और मैंगो ड्र‍िंक्‍स की हेल्‍दी रेस‍िपी पर ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के वेलनेस डाइट क्‍लीन‍िक की डाइटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से बात की। 

raw mango drink

1. कच्‍ची कैरी ड्र‍िंक (Healthy Raw Mango Drink)

अगर गर्मी के द‍िनों में आप आम का सेवन करते हैं तो लू लगने के खतरे से बच जाएंगे। आम बॉडी को ड‍िहाइड्रेट भी नहीं होने देता। इससे शरीर को ठंडक म‍िलती है। अगर आपको लू लग गई है या बुखार है तो आम को उबालकर शरीर पर लगा सकते हैं या कच्‍चे आम से बनी इस ड्र‍िंक का सेवन कर सकते हैं। 

सामग्री: कच्‍ची कैरी ड्र‍िंक बनाने के ल‍िए आपको कच्‍चे आम, पुदीना के पत्‍ते, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, पानी और गुड़ के रस की जरूरत होगी। 

व‍िध‍ि 

  • 1. कच्‍चे आम को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • 2. कच्‍चे आम को म‍िक्‍सी में डालकर गूदा बना लें। 
  • 3. इसमें पुदीना के पत्‍ते, जीरा पाउडर, पानी और नमक म‍िलाकर चलाएं। 
  • 4. म‍िश्रण को छलनी में डालकर छान लें और उसमें गुड़ का रस म‍िला लें। 
  • 5. ड्र‍िंक को ग‍िलास में न‍िकालकर प‍िएं। 

2. मैंगो-म‍िंट लस्‍सी (Mango-Mint Lassi Recipe)

mango mint drink

गर्मी के द‍िनों में पाचन के ल‍िए आम बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमे लैक्‍सेट‍िव प्रॉपर्टीज होती हैं ज‍िससे पेट में कब्‍ज की श‍िकायत भी दूर होती है। आम फाइबर का अच्‍छा स्रोत है इसल‍िए इससे डाइजेशन अच्‍छा रहता है। आंखों के ल‍िए आम का सेवन फायदेमंद होता है, इसमें व‍िटाम‍िन ए की अच्‍छी मात्रा होती है। द‍िमाग को तेज करने में भी आम मददगार होता है इसल‍िए इस मौसमी फल का सेवन हमें जरूर करना चाह‍िए। 

सामग्री: मैंगो-मिंट लस्‍सी बनाने के ल‍िए आम, दही, पुदीना के पत्‍ते की जरूरत होगी। 

व‍िध‍ि  

  • 1. आम की लस्‍सी बनाने के ल‍िए आम के छोटे टुकड़े काटकर म‍िक्‍सी में डालें। 
  • 2. म‍िक्‍सी में आम को अच्‍छी तरह ब्‍लेंड कर लें। 
  • 3. अब इसमें दही म‍िलाकर चलाएं। 
  • 4. अगर पतली लस्‍सी चाह‍िए तो उसमें पानी एड कर सकते हैं। 
  • 5. ग‍िलास में म‍िश्रण को डालें और ऊपर से आइस क्‍यूब डाल सकते हैं। 
  • 6. अब ग‍िलास को ऊपर से पुदीना की पत्‍ती डालकर सजाएं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में घर पर जरूर ट्राई करें Mango Mousse, स्वाद और सेहत से है भरपूर है शिल्पा शेट्टी की ये रेसिपी

3. मैंगो-पुदीना ड्रिंक (Mango-Pudina Drink)

mango drink

अगर आप गर्मी के द‍िनों में वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो मैंगो ड्र‍िंक एक हेल्‍दी व‍िकल्‍प हो सकता है। आम में फाइबर होता है ज‍िसके सेवन से वजन घटता है। आप अगर वजन कम करने के ल‍िए मार्केट की ड्र‍िंक का इस्‍तेमाल करते हैं तो उसकी बजाय नैचुरल मैंगो ड्र‍िंक को ट्राय करें।

सामग्री: इस ड्रिंक को बनाने के ल‍िए आपको आम का गूदा, पानी, नींबू का रस, पुदीना के पत्‍ते और ठंडा पानी लेना होगा। 

व‍िध‍ि 

  • 1. इस ड्र‍िंक को बनाने के ल‍िए आम के गूदे को म‍िक्‍सी में चलाकर पीस लें। 
  • 2. प‍िसे आम को छन्‍नी से छान लें। 
  • 3. पुदीना के पत्‍ते और नींबू के रस को अच्‍छी तरह म‍िलाते हुए मसलें। 
  • 4. आम के छने हुए म‍िश्रण में पुदीना और नींबू के रस का म‍िश्रण म‍िला दें। 
  • 5. इस म‍िश्रण को ढककर एक घंटे के ल‍िए रख दें। 
  • 6. इसमें ठंडा पानी म‍िलाकर पुदीना के पत्‍ते से गार्न‍िश करें और प‍िएं। 

4. मैंगो स्‍मूदी (Mango Smoothie Recipe)

mango smoothie

गर्मी के द‍िनों में 30 पार उम्र के लोगों में उच्‍च रक्‍तचाप की समस्‍या आम हो जाती है। ऐसे में अगर आप मैंगो ड्र‍िंक का सेवन करें तो इससे ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा और आम की ताजगी से आपके शरीर में ठंडक भी पहुंचेगी। ज‍िन लोगों को डायब‍िटीज है वो भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि इससे पहले आपको अपने डॉक्‍टर से सलाह जरूर लेनी चाह‍िए।

सामग्री: मैंगो स्‍मूदी बनाने के ल‍िए पका हुआ आम, दूध, दही, इलाइची और शहद की जरूरत होगी।  

व‍िध‍ि 

  • 1. मैंगो स्‍मूदी बनाने के ल‍िए आम के छ‍िलके को छीलकर गूदे को अलग कर लें। 
  • 2. गूदे को म‍िक्‍सी में तब तक पीसें जब तक वो स्‍मूद न हो जाए। 
  • 3. म‍िश्रण में ठंडा दही और दूध म‍िलाएं और उसे झागदार होने तक म‍िक्‍सी में चलाएं। 
  • 4. ड्र‍िंक को म‍ीठा करने के ल‍िए उसमें शहद डाल सकते हैं। 
  • 5. ग‍िलास में म‍िश्रण को डालें और इलाइची के दाने डालकर प‍िएं। 

इसे भी पढ़ें- Mango Tea: गर्मी में रोज पिएं रसीले आम से बनी स्पेशल मैंगो टी, जानें इस चाय को पीने के फायदे और रेसिपी

5. मैंगो-एवोकेडो ड्र‍िंक (Recipe of Mango-Avocado Drink)

गर्मियों में कोलेस्‍ट्रॉल के खतरे से बचना है तो आम का सेवन जरूर करें। इसमें न्‍यूट्रास‍िट‍िकल मौजूद होता है ज‍िसके सेवन से कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर कंट्रोल रहता है और हॉर्ट हेल्‍दी रहता है। द‍िल को स्‍वस्‍थ्‍य रखना है तो गर्मियों में आम का सेवन करना न भूलें। मैंगो ड्र‍िंक के सेवन से गर्म‍ियों में लू लगने की समस्‍या भी नहीं होगी। 

सामग्री: इस ड्र‍िंक को बनाने के ल‍िए एवोकेडो, आम, नींबू का रस, संतरे के रस की जरूरत पड़ेगी। 

व‍िध‍ि 

  • 1. इस ड्र‍िंक को बनाने के ल‍िए आप म‍िक्‍सी में छ‍िला हुआ एवोकेडो डालें। 
  • 2. म‍िश्रण में कटे हुए आम के टुकड़े म‍िलाएं। 
  • 3. उसी म‍िश्रण में नींबू और संतरे का रस एड करें। 
  • 4. म‍िश्रण को स्‍मूद ड्र‍िंक में बदलने तक म‍िक्‍सी में चलाएं। 
  • 5. ग‍िलास में न‍िकालकर ताजी मैंगो-एवोकेडो ड्र‍िंक का आनंद उठाएं। 

तो देखा आपने मैंगो ड्र‍िंक्‍स को बनाना क‍ितना आसान है। आप भी गर्मी के द‍िनों में कोल्‍ड ड्र‍िंक और अनहेल्‍दी ड्र‍िंक पीने के बजाय इन हेल्‍दी मैंगो ड्रिंक्‍स को ट्राय कर सकते हैं। 

Read more on Healthy Diet in Hindi 

Disclaimer