Expert

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं लोकाट का शरबत, झटपट तैयार करें ये रेसिपी

Health Benefits of Loquat Sharbat: गर्मियों में लोकाट का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू लगने का खतरा कम होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं लोकाट का शरबत, झटपट तैयार करें ये रेसिपी

Health Benefits of Loquat Sharbat: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, लू और ज्यादा तापमान होने के कारण शरीर तेजी से डिहाइड्रेट (Health Issue in Summers) होता है। डिहाइड्रेशन से बचाव और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के लिए कुछ खास प्रकार के ड्रिंक्स की जरूरत होती है। भारत में कई वर्षों से शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए शरबत का सेवन किया जाता है।

लोकाट (Loquat), जिसे हिंदी में भी लोकाट ही कहा जाता है, एक ऐसा ही फल है जो गर्मी में शरीर को शीतलता प्रदान करता है। गर्मी में लोग सिर्फ लोकाट का फल ही नहीं खाते हैं, बल्कि इसका शरबत, जूस और शेक भी पीते हैं। इन दिनों जब देश में पारा तेजी से बढ़ रहा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं लोकाट के शरबत की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में।

लोकाट क्या है-

लोकाट एक छोटा सा पीला या नारंगी रंग का फल होता है। यह फल एशिया में खासतौर से भारत, चीन और जापान में मिलता है। लोकाट का स्वाद हल्का सा खट्टा और मीठा होता है। फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट मीना कुमारी की कहना है कि लोकाट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन - ए, सी और ई, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। गर्मियों में लोकाट और लोकाट से बनी अन्य चीजों का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई ब्रा में फोन रखने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? जानें इस पर क्या कहते हैं डॉक्टर

गर्मियों में लोकाट का शरबत पीने के फायदे- Health Benefits of Loquat Sharbat

Main--phalsa-sharbat

1. शरीर को दे ठंडक

डाइटिशियन मीना कुमारी के अनुसार, लोकाट का शरबत एक नेचुरल कूलेंट की तरह काम करता है। यह शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और तेज धूप के प्रभाव को कम करता है। गर्मियों में लोकाट का शरबत पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।

2. डिहाइड्रेशन को करता है दूर

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी निकलने लगता है। ऐसे में लोकाट का शरबत काफी फायदेमंद होता है। लोकाट शरबत में पानी, पोटेशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

3. पाचन तंत्र को करे दुरुस्त

लोकाट में घुलनशील फाइबर होता हैं। गर्मियों में जब पाचन तंत्र कमजोर होता है, तब लोकाट का सेवन करने से कब्ज और अपच की परेशानी दूर होती है। ये पेट में दर्द और दस्त की समस्या को भी ठीक करता है।

इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

4. इम्यूनिटी को करें स्ट्रांग

लोकाट में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। गर्मियों में इसका सेवन करने इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है। यह संक्रामक बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए शरीर को अतिरिक्त एनर्जी देता है। साथ ही, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों को दूर करता है।

5. त्वचा को रखे हेल्दी

लोकाट में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो स्किन को डिटॉक्स करने और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मी में तेज धूप और लू के कारण होने वाले दाने, स्किन एलर्जी और रैशेज भी लोकाट का सेवन करने से कम होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः जिम में वर्कआउट के दौरान कलाई में आ गया है ट्विस्ट? करीना कपूर की ट्रेनर से जानें इसे ठीक करने के टिप्स

लोकाट के शरबत की रेसिपी- Loquat Sharbat Recipe 

डाइटिशियन के अनुसार, गर्मियों के मौसम में लोकाट के शरबत को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

loquat-fruit-inside

सामग्री की लिस्ट

  • लोकाट फल - 10-12 (पके हुए)
  • पानी- 2 गिलास
  • गुड़- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • पुदीना की पत्तियां- 5-6 पीस
  • काला नमक- ½ छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच

बनाने का तरीका

सबसे पहले लोकाट के बीजों को धोकर उसे छीलकर बीजों को निकाल दें।

कटे हुए लोकाट को मिक्सर में डालें। इसी में इसमें नींबू रस, पुदीना, काला नमक, जीरा और शहद डालें।

1 गिलास ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। 2 मिनट इसे ब्लेंड करके शरबत तैयार करें।

एक गिलास में छलनी से लोकाट का शरबत गिलास में छान लें।

इस शरबत में बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- गर्मी की वजह से आ रहे हैं बार-बार चक्कर, तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम

निष्कर्ष

गर्मियों में लोकाट का शरबत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर को आंतरिक तौर पर ठंडक, पोषण और ऊर्जा देता है। अगर आप लोकाट का शरबत पीना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई रेसिपी से इसे घर पर तैयार कर सकते हैं।

FAQ

  • लोकाट खाने के क्या फायदे हैं?

    लोकाट में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। लोकाट में हाई फाइबर पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा को ग्लोइंग और सुंदर बनाता है।
  • लोकाट में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

    लोकाट में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। 
  • लोकाट फल को कैसे खाएं?

    लोकाट को अच्छी तरह पानी से धो लें। फल को हल्के हाथ से दबाकर बीच से फाड़ें या चाकू से काटें। इसके अंदर 2–3 भूरे रंग के बीज होते हैं, इन्हें निकालकर खाएं। इसके अलावा आप लोकाट का शरबत और जूस निकालकर भी पी सकते हैं।

 

 

 

Read Next

क्या बेल का शरबत हीटवेव से बचाने में फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer