
तुलसी और पुदीने की पत्तियां औषधीय गुणों की भरमार हैं। वहीं रोज सुबह इनका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकता है।
सुबह की स्वस्थ शुरुआत करना तन और मन दोनों के लिए बेहद जरूरी है। हम में से कई लोग एक गलत रूटीन फॉलो करते हैं, जिसके कारण हमारे शरीर के कामकाज पर फर्क पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको एक आसान सी हेल्दी आदत बताएंगे (healthy habits for morning routine), जो आपको जीवन भर काम आएगी। इससे न सिर्फ हमारा पाचन तंत्र, ब्लड सर्कुलेशन और स्किन प्रभावित होती है, बल्कि हमारे मूड व मानसिक स्वास्थ्य पर भी सही रहेगा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस तुलसी और पुदीने की पत्तियों को एक खास तरीके से खाना है। वो कैसे, आइए हम आपको बताते हैं।
खाली पेट मिश्री के साथ लें तुलसी और पुदीना
तुलसी और पुदीना दोनों ही शरीर के तुलसी के पत्तों (Basil Leaves Benefits) में विटामिन ए, विटामिन डी, और कई सारे एंटीऑक्सींड होते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करते हैं और संक्रमण को कम करते हैं। वहीं आयुर्वेद की मानें, तो पुदीना (Benefits Of Mint) कफ यानी कि बलगम को कम करता है और भूख बढ़ाता है। वहीं मिश्री पेट को ठंडा करने का काम करती है। ऐसे में जब आप इन तीनों को मिला कर सुबह इन् का खाली पेट पर सेवन करते हैं, तो यह शरीर को ढेर सारे लाभ पहुंचाते हैं
मिश्री के साथ कैसे लें तुलसी और पुदीना?
सुबह खाली पेट तुलसी और पुदीना को लेने का आज हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। ये उपाय न सिर्फ आपके शरीर को स्वस्थ रखेगी बल्कि आपके मूड को भी बेहतर बनाएगी। इस में आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस मिश्री के साथ इसे लेना है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस कुछ चीजें करनी है।
- -रात में थोड़ी सी मिश्री लें और उसे थोड़ा सा पानी मिला कर एक कटोरी में डाल लें।
- -अब सुबह उठकर कुछ तुलसी और पुदीने की पत्तियां लें।
- -अब इन्हें धो लें।
- -अब इसे मुंह डाल लें और फिर ये मिश्री अंत में खा लें।
- -अब इसे चबाएं और एक गिलास पानी पी लें।
- -रोजाना कुछ दिनों तक ऐसा ही करें।
इसे भी पढ़ें : त्वचा से जुड़ी हर छोटी-मोटी समस्या का रामबाण इलाज है नीम का घी, जानें इसे बनाने का तरीका और होने वाले फायदे
मिश्री के साथ तुलसी और पुदीना लेने के फायदे
1.पेट को ठंडा करता है
मिश्री पेट को ठंडा करने के लिए जाना जाता है। वहीं जब आप इसे तुलसी और पुदीने के पत्तों के साथ लेते हैं, तो ये एक्सट्रा गुणों की भरमार बन जाता है। जिन लोगों को सुबह उठते ही गैस बनने की परेशानी रहती है उनके लिए रामबाण इलाज बन कर काम करता है।
इसे भी पढ़ें : Black Seeds Oil: वजन को तेजी से घटाने के साथ-साथ डायबिटीज और लिवर की समस्याओं का इलाज करता है कलौंजी का तेल
2.शरीर में पीएच स्तर को संतुलित रखता है
हर किसी के शरीर का एक पीएच होता है, जिसे संतुलित रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इसी पीएच स्तर को संतुलित रखने के लिए ये तीनों की बहुत अच्छे से काम करते हैं। ये शरीर में डिटॉक्सीफिकेशन के प्रोसेस को तेज करता है और इसे बेहतर बनाता है।
3.टिशूज को स्वस्थ रखता है
तुलसी, पुदीना और मिश्री आपकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। दरअसल ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और टिशूज की मरम्मत करने में मदद करते हैं। इस तरह उम्र के साथ बढ़ते झुर्रियों और झाइयों को ठीक करने में ये बहुत ही कारगर तरीका है।
तो इस तरह तुलसी और पुदीने का मिश्री के साथ सेवन आपको स्वस्थ रख सकता है। बस आपको अपने सुबह की रूटीन में इन्हें खाने की आदत डालनी चाहिए। तो घर में तुलसी और पुदीने का पौधा लगाएं और स्वस्थ जीवन के लिए ये नुस्खा अपनाएं।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।