Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Doctor Verified

पुरुषों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है गोंद कतीरा, इस तरह से करें सेवन

Gond Katira Benefits: गोंद कतीरा हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। आप रोज की डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। 

Gond Katira Benefits for Men's Health: गोंद कतीरा को ट्रैगाकैंथ के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि यह पेड़ों के रस से प्राप्त होता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरे का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह पेट और सीने की जलन से भी राहत दिलाता है। आप भी स्वस्थ रहने के लिए गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानें पुरुषों के लिए गोंद कतीरे के फायदों के बारे में-

पुरुषों के लिए गोंद कतीरे के फायदे- Gond Katira Benefits for Men's Health in Hindi

1. इरेक्टाइल डिसफंक्शन में सुधार

इरेक्टाइल डिसफंक्शन पुरुषों में होने वाली एक समस्या है, जिसमें यौन संबंध बनाने के लिए इरेक्शन प्राप्त करने या बनाए रखने में असमर्थता होती है। यानी इस स्थिति में पुरुषों को इरेक्शन बनाने में मुश्किल होती है। इसकी वजह से यौन संबंध पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप भी इरेक्टाइल डिसफंक्शन से परेशान हैं, तो गोंद कतीरे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। गोंद कतीरे में मौजूद गुण, इरेक्शन प्राप्त करने और लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Gond Katira in Piles: बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगा आराम

2. नाइट फॉल में फायदेमंद

गोंद कतीरा, नाइट फॉल की समस्या में भी बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नाइट फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में गोंद कतीरा जरूर शामिल करें। आपको बता दें कि नाइट फॉल की समस्या बेहद आम है। आजकल अधिकतर युवाओं में यह समस्या देखने को मिल रही है। दरअसल, जब सोते समय वीर्य निकल जाता है, तो इस स्थिति को नाइट फॉल कहा जाता है। इसे वीर्यपात के रूप में भी जाना जाता है। अगर आपको भी यह समस्या है, तो गोंद कतीरा फायदेमंद हो सकता है।

gond katira

3. शरीर में ताकत बढ़ाए

गोंद कतीरे में अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। अगर आपको कमजोरी या थकान का अनुभव हो, तो आप गोंद कतीरे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गोंद कतीरे का पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलेगी और थकावट भी दूर होगी।

4. शरीर को ठंडक दिलाए

गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। अगर पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या होती है, तो इस स्थिति में आप गोंद कतीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा, शरीर को ठंडक पहुंचाता है। शरीर को ठंडक देने के लिए आप मिश्री के साथ गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Erectile Dysfunction: इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या किन पुरुषों में ज्यादा देखने को मिलती है? जानें

5. पाचन के लिए भी फायदेमंद

गोंद कतीरा पाचन-तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर पेट और पाचन के लिए अच्छा होता है। पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। 

गोंद कतीरे का सेवन कैसे करें?

आप भी अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गोंद कतीरे का सेवन कर सकते हैं। 

  • आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं।
  • आप गोंद कतीरे का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं।
  • गोंद कतीरे को नींबू पानी या शिंकजी के साथ लिया जा सकता है।

Read Next

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी हो गई है? डाइट में शामिल करें ये 8 फूड्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 01, 2024 06:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content