Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Tanima Singhal , Pregnancy Educator & Lactation Consultant

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी हो गई है? डाइट में शामिल करें ये 8 फूड्स, मिलेगा फायदा

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए अक्सर डॉक्टर अक्सर महिलाओं को सप्लीमेंट्स देते हैं। यहां जानिए, आयरन के लिए क्या खाएं?

महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी यानी गर्भावस्था का समय बेहद खास होता है, इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। हर महिला के लिए यह एक ऐसा समय होता है, जब महिला के शरीर को सामान्य से ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिनमें से एक सबसे जरूरी तत्व आयरन है। आयरन न केवल प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के लिए बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी बेहद जरूरी होता है। आयरन की कमी से गर्भवती महिलाओं में एनीमिया, कमजोरी और थकान की शिकायत हो सकती है, जो कि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा, आयरन गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग और तंत्रिका तंत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन के लिए क्या खाना चाहिए? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के मा-सी केयर क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और स्तनपान सलाहकार डॉ. तनिमा सिंघल (Dr. Tanima Singhal, Pregnancy educator and Lactation Consultant at Maa-Si Care Clinic, Lucknow) से बात की-

गर्भवती महिला को आयरन के लिए क्या खाना चाहिए?

1. अंजीर - Dried Figs

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी पूरी करने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। दरअसल, आयरन न केवल मां के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि यह शिशु के विकास के लिए भी आवश्यक है। आयरन के लिए आप सूखे अंजीर का सेवन कर सकती हैं, अंजीर में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। ये फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं, इसलिए गर्भावस्था के दौरान सूखे अंजीर का सेवन करना आयरन की कमी को दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है। आप इन्हें रातभर भिगोकर सीधे खा सकती हैं या दूध के साथ खा सकती हैं।

2. पालक - Spinach

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पालक आयरन का बेहतरीन सोर्स है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाएं पालक को अपनी डाइट में शामिल करें, इससे अनेक लाभ मिलेंगे। आप इसे सब्जी, सलाद या स्मूदी के रूप में खा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दूसरी बार मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग तो अपनाएं ये 5 टिप्स, कंसीव करने में मिलेगी मदद

3. चुकंदर - Beetroot

चुकंदर में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो कि सेहत के लिए जरूरी है। चुकंदर का सेवन प्रेग्नेंसी के दौरान न केवल आयरन की कमी को पूरा करता है, बल्कि यह खून को साफ करने में भी सहायक हो सकता है। चुकंदर का सेवन पाचन को भी सुधारता है। आप इसे सलाद या जूस के रूप में खा सकती हैं।

Iron foods

4. काले चने - Black Chana

काले चने आयरन का एक अच्छा सोर्स होते हैं, इनमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी भी पाया जाता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत ही जरूरी होते हैं। काले चने का सेवन रात भर भिगोकर किया जाता है। आप इसे अंकुरित करके खा सकती हैं या सब्जी के रूप में भी सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के बाद रिकवरी करने में कितना समय लग सकता है? जानें एक्सपर्ट से

5. किशमिश - Raisins

किशमिश में नुचरल शुगर होती है, जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली शुगर क्रेविंग को शांत किया जा सकता है। इसके अलावा किशमिश आयरन का एक अच्छा सोर्स है। इसका सेवन करने से प्रेग्नेंसी के दौरान आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगी। गर्भावस्था के दौरान आप किशमिश को भिगोकर खा सकती हैं या इसे दूध या दलिया में मिला सकती हैं।

6. अनार - Pomegranate

अनार में आयरन के साथ-साथ कई तरह के विटामिन्स और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आयरन के अवशोषण में मदद करते हैं। अनार का सेवन गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है, आप इसे जूस के रूप में या सीधे खा सकती हैं।

7. दालें - Lentils

दालों में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है, जो गर्भावस्था के दौरान बहुत गर्भवती महिला के लिए बहुत जरूरी है। मूंग, मसूर, अरहर, चना और उड़द की दालों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

8. ब्रोकली - Broccoli

ब्रोकली में आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। इसके अलावा, ब्रोकली में फाइबर भी पाया जाता है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत जरूरी है। आप इसे सलाद, सूप या सब्जी के रूप में खा सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है खीरे के बीज का पाउडर, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2024 13:55 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Aug 26, 2024 13:55 IST

    Modified By : Vani Malik
  • Aug 26, 2024 13:55 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Tanima Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content