How Long Does Normal Delivery Take To Heal In Hindi: आज की तारीख में ज्यादातर महिलाओं की न चाहते हुए सिजेरियन डिलीवरी होती है। ऐसा उनकी खराब जीवनशैली और कम शारीरिक सक्रियता के कारण होता है। इसके अलावा, सही खानपान न होने के कारण महिलाएं प्रेग्नेंसी के सफर में काफी कमजोर हो जाती हैं, जिस वजह से वे नॉर्मल डिलीवरी नहीं कर पाती हैं। हालांकि, ऐसी महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है, जो सेहत का अच्छा ध्यान रखती हैं और प्रसव पीड़ा के बावजूद प्राकृतिक तरीके से डिलीवरी करती हैं। कहा जाता है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवरी में ज्यादा समय नहीं लगता है। महज सप्ताह भर आराम करने से नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाएं शारीरिक कमजोरी से रिकवर कर सकती हैं। यहां तक कि कुछ दिनों के रेस्ट की वजह से उनकी इम्यूनिटी बूस्ट हो जाती है। तो क्या वाकई नॉर्मल डिलवरी के बाद महज सप्ताह भर आराम करने से रिकवरी हो जाती है? वास्तव में नॉर्मल डिलीवरी के बाद रिकवरी में कितना समय (normal delivery ke baad recovery me kitna time lagta hai) लगता है? जानते हैं, डॉक्टर से।
नॉर्मल डिलीवरी से रिकवरी में कितना समय लग सकता है- How Long Does Normal Delivery Take To Recover in Hindi
नौ महीने की प्रेग्नेंसी का यह सफर हर महिला के लिए रोलर-कोस्टर राइड जैसा होता है। इसके बाद, डिलीवरी भी आसान नहीं होती है। कुछ महिलाओं की नॉर्मल डिलीवरी होती, तो कुछ महिलाओं को सिजेरियन करवाना पड़ता है। हर कंडीशन में रिकवरी के लिए अलग-अलग समय लगता है। सवाल है, नॉर्मल डिलीवरी के बाद रिकवरी में कितना समय लग सकता है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवरी के लिए करीब 6 से 8 सप्ताह का समय लगता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को इससे ज्यादा, कुछ महिलाओं को इससे कम समय भी लग सकता है। यह महिला की स्वास्थ्य कंडीशन पर निर्भर करती है। आपको बता दें कि डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को कई शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जैसे नींद बहुत ज्यादा आती है, थकान बनी रहती है, बात-बात में चिड़चिड़ापन महसूस होता है आदि। लेकिन, इससे परेशान नहीं होना है। ध्यान रखें कि शरीर में हो रहे बदलाव प्राकृतिक हैं। इस पर आपका कोई जोर नहीं है। इसलिए, अपने मूड को शांत रखने की कोशिश करें और ज्यादा समस्या हो, तो डॉक्टर से मिलें।"
इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के बाद खाएं ये 5 फल, जल्द रिकवरी में करेंगे मदद
नॉर्मल डिलीवरी के बाद रिकवरी के लिए क्या करें- How To Recover After Normal Delivery In Hindi
नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाएं कुछ सामान्य उपाय आजमा सकती हैं। इससे उनकी सेहत में तेजी से सुधार होगा, जैसे-
- रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
- वजाइनल डिस्चार्ज हो रहा है, इससे परेशान न हों।
- छत पर जाने के लिए सीढ़ी का उपयोग न करें।
- नॉर्मल डिलीवरी के बाद स्विमिंग आदि न करें।
- जब तक डॉक्टर पर्मिशन न दें, गाड़ी ड्राइव करने से बचें।
- अगर कमजोरी महसूस हो रही है, तो एक्सरसाइज न करें।
- अपनी डाइट का अच्छा ध्यान रखें।
- स्ट्रेस बढ़े, तो किसी करीबी के साथ अपने मन की बातें शेयर करें।
Image Credit: Freepik