Doctor Verified

चिकनगुनिया से रिकवरी में कितना समय लगता है? जानें एक्सपर्ट से

How Long Does It Take For Chikungunya To Recover In Hindi: चिकनगुनिया से रिकवरी में एक से दो सप्ताह का समय लग सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चिकनगुनिया से रिकवरी में कितना समय लगता है? जानें एक्सपर्ट से


How Long Does It Take For Chikungunya To Recover In Hindi: चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी है। चिकनगुनिया होने पर अक्सर मरीजों के लिए जोड़ां में दर्द होने लगता है और चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं, चिकनगुनिया के कारण मरीज को बहुत तीव्र बुखार होता है, मांपेशियों में दर्द, थकान, आंखों का लाल होना जैसी कई लक्षण नजर आते हैं। आमतौर पर चिकनगुनिया होने पर इसके लक्षण 5 से 7 दिनों के बाद उभरने लगते हैं। हालांकि, चिकनगुनिया की वजह से मृत्यु बहुत कम मामलों में ही होती देखी गई है। इसके बावजूद, इस बीमारी दौरान हो रही शारीरिक समस्याएं लोगों काफी परेशान करती हैं। यही नहीं, इस संक्रमण का कोई उपचार भी अब तक मौजूद नहीं है। ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि आखिर चिकनगुनिया से रिकवरी में कितना समय लगता है? क्या यह संक्रमण पूरी तरह ठीक हो जाता है? आइए, जानते हैं विस्तार से। इस बारे में हमने शारदा हॉस्पिटल में जनरल मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भूमेश त्यागी से बातचीत की।

चिकनगुनिया से रिकवरी में कितना समय लगता है?

How Long Does It Take For Chikungunya To Recover In Hindi

चिकनगुनिया एक गंभीर संक्रमण है। यह सामान्य बुखार से बिल्कुल अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि चिकनगुनिया होने पर न सिर्फ बुखार होता है, बल्कि ज्वाइंट पेन, मसल्स पेन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इनका जिक्र हम पहले ही कर चुके हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि चिकनगुनिया से रिकवरी में कितना समय लगता है? इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि इससे रिकवरी में कम से कम 1 से 2 सप्ताह का समय लगता है। हालांकि, कुछ लोगों में रिकवरी के बाद भी कुछ शारीरिक समस्याएं रहती हैं, जैसे ज्वाइंट पेन आदि। हां, समय के साथ-साथ यह समस्या अपने आप ठीक हो जाती है। इसके विपरीत, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पूरी तरह रिकवर कर जाते हैं। जिनमें कोई भी लक्षण नजर नहीं आते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें शरीर को कितना प्रभावित करता है चिकनगुनिया वायरस

चिकनगुनिया से बचने के लिए क्या करें

chikungunya to recovery

चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से फैलने वाला संक्रमण है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कि वे खुद को मच्छरों से दूर रखें। यहां हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं। जानें, इनके बारे में-

  • मानसून का सीजन है। जब भी घर से बाहर निकलें, मस्कीटो रेप्लेंट का यूज करें। इससे मच्छरों के कारण होने वाले संक्रमण बीमारियों का जोखिम कम हो जाएगा।
  • हमेशा घर से बाहर निकलते वक्त, फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां चिकनगुनिया के मामले ज्यादा होते हैं।
  • घर के आसपास कहीं भी गंदा पानी जमा न होने दें। अगर नोटिस करें कि कहीं बरसात का पानी इकट्ठा हो रहा है, तो बेहतर है कि उसकी सफाई करें। आसपास के इलाकों को हमेशा सूखा और साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें।
  • समय-समय पर घर की साफ-सफाई करते रहें। इससे मच्छरों के होने का रिस्क कम हो जाता है।

All Image Credit: Freepik

 

Read Next

16 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer