Doctor Verified

गर्मियों में सेहत का खजाना होता है गोंद कतीरा, जानें इसे खाने के फायदे, नुकसान और सही तरीका

Gond Katira in Hindi: गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, ऐसे में आइए जानते हैं इसे खाने के फायदे, नुकसान, और सही तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में सेहत का खजाना होता है गोंद कतीरा, जानें इसे खाने के फायदे, नुकसान और सही तरीका


Gond Katira Benefits, Side Effects and Right Way To Consume It in Hindi: गर्मी में तापमान बढ़ने के कारण और तेज धूप से सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। गर्मी के कारण आपको बहुत ज्यादा प्यास, थकान और शरीर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप चाहे कितना भी पानी क्यों न पी लें, लेकिन शरीर डिहाइड्रेटेड होने लगता है। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ ऐसी जड़ी बूटियों के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन गर्मियों में करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन जड़ी बूटियों में गोंद कतीरा भी शामिल है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटा सा गोंद कतीरा भी गर्मियों में आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है? ये गोंद कतीरा न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। आपको बता दें कि आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) स्पेशल सीरीज चला रहा है। इस सीरीज में हम आपको आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगें। आज की इस सीरीज में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से गोंद कतीरा के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।

गोंद कतीरा क्या है? - What is Gond Katira in Hindi?

आयुर्वेद में गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद है, जो मिस्टलटो पेड़ से पाया जाता है। यह गोंद सूखा हुआ, सफेद या हल्के पीले रंग का होता है और पानी में भिगोने पर जेल जैसी बनावट में बदल जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा और बनावट हल्की चबाने वाली होती है।

गोंद कतीरा की तासीर क्या होती है? - What is The Nature Of Gond Katira in Hindi?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "गोंद कतीरा की तासीर बहुत ठंडी होती है, जो आपके शरीर को ठंजक देने में मदद करता है, खासकर गर्मी के मौसम में। इसे खाने से शरीर के तापमान को अंदर से संतुलित करने में मदद मिलती है।

गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Gond Katira in Hindi?

1. शरीर को ठंडक मिलती है

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के अंदर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। खासकर गर्मियों में यह हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, और ज्यादा गर्मी के कारण होने वाली समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद होता है।

2. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

गोंद कतीरा का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज की समस्या दूर करने में मदद करता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

3. त्वचा को चमकदार बनाए

गोंद कतीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन को निखारने और हेल्दी रखने में मदद करते हैं, जिससे स्किन पर दाने, रैशेज और पिग्मेंटेशन कम होता है।

4. शरीर को एनर्जी मिलती है

गोंद कतीरा में मौजूद गुण आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं, जिससे आपको थकावट और कमजोरी कम महसूस होती है। यह गर्मियों में शरीर को ताजगी देने में भी मदद करता है।

5. डिटॉक्सिफिकेशन में फायदेमंद

गोंद कतीरा शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसका सेवन करने से लिवर और किडनी की सफाई होती है, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? दालचीनी और गोंद कतीरा की इस ड्रिंक का करें सेवन

7. वजन घटाने में मददगार

गोंद कतीरा में कैलोरी की मात्रा कम होती है और इसमें फाइबर भी होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपके पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे वजन कम करना आसान हो सकता है।

gond katira

8. हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

गोंद कतीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं।

9. इम्यूनिटी मजबूत करें

गोंद कतीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।

गोंद कतीरा किसे नहीं खाना चाहिए? - Who Should Not Eat Gond Katira in Hindi?

1. किडनी पर असर

किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों के लिए गोंद कतीरा का सेवन खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे किडनी पर दबाव पड़ सकता है।

2. पाचन से जुड़ी समस्याएं

गोंद कतीरा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन में मदद करता है। लेकिन, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है, जिससे पेट दर्द, ऐंठन, दस्त या गैस और अपच से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

3. सूजन की समस्या

गोंद कतीरा शरीर में पानी को बनाए रखता है, जिससे सूजन यानी एडेमा की समस्या हो सकती है, खासकर अगर शरीर में पहले से ही सूजन की समस्या मौजूद हो। इसलिए, अगर आपके शरीर में सूजन की समस्या है तो आप गोंद कतीरा काने से बचें, क्योंकि ये पैरों, हाथों या चेहरे में सूजन, वजन बढ़ने आदि समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में गोंद कतीरा खाना फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

4. एलर्जी रिएक्शन

गोंद कतीरा एक नेचुरल सामग्री है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। एलर्जी रिएक्शन के कारण इसे खाने से कई लोगों को खुजली, रैशेज, सांस लेने में मुश्किल और स्किन पर लाल चकत्ते पड़ने की समस्या हो सकती है।

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या है? - How To Eat Gond Katira in Hindi?

गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में करना फायदेमंद माना जाता है, और आपको इसे हमेशा पानी में भिगोकर खाना चाहिए। खागोंद कतीरा खाने के लिए आप इसे 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी, शरबत या शिकंजी में मिलाकर पी सकते हैं। अपनी ड्रिंक का टेस्ट बढ़ने के लिए आप इसे नींबू, पुदीना, या शहद में मिलाकर भी पी सकते हैं। एक छोटा चम्मच गोंद कतीरा 1 लीटर पानी के लिए पर्याप्त होता है।

क्या सर्दियों में भी गोंद कतीरा खाना सही है? - Can We Eat Gond Katira in Winter in Hindi?

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ठंडे मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी ठंडी तासीर आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है, जिससे आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। ठंड के मौसम में आप सिर्फ गोंद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ये ठंड में आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

निष्कर्ष

गोंद कतीरा एक नेचुरल सामग्री है, जो हमारे शरीर तो ठंडक और एनर्जी देने में मदद करता है। वैसे तो गोंद कतीरा खाने के खास नुकसान नहीं है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में इसे खाने से बचना चाहिए। इसलिए, अगर आपको कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है तो आप गोंद कतीरा का सेवन करने से बचें या अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें।

FAQ

  • क्या पुरुषों को गोंद कतीरा खाना चाहिए?

    गोंद कतीरा पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन इरेक्टाइल डिसफंक्शन में फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, यह नाइट फॉल, शरीर की एनर्जी बढ़ाने में भी काफी मददगार है।

 

 

 

Read Next

क्या पीरियड्स में गर्म पानी में घी डालकर पीने के फायदा होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer