Doctor Verified

क्या मानसून में गोंद कतीरा खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

गोंद कतीरा खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। यहां जानिए, क्या मानसून में गोंद कतीरा खाना सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मानसून में गोंद कतीरा खाना सही है? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान


गोंद कतीरा, एक प्राकृतिक गोंद है, जिसका उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में लंबे समय से होता आ रहा है। गोंद कतीरा में शीतलता प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो इसे गर्मियों के दौरान ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने, डिहाइड्रेशन से बचाने और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में सहायक होता है, इसके साथ ही गोंद कतीरा का सेवन शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी सुधारता है। गोंद कतीरा का इस्तेमाल स्किनकेयर में भी किया जाता है, जिससे त्वचा को नमी मिलती है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या मानसून के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन उचित है? इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की-

क्या मानसून में गोंद कतीरा खाना सही है?

डॉक्टर श्रेय ने बताया जो व्यक्ति धूप में ज्यादा रहते हैं यानी जिन लोगों का धूप से संपर्क ज्यादा रहता है, वे लोग गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, गोंद कतीरा लू चलने वाली गर्मी में ज्यादा लाभदायक होता है, मानसून के दिनों में होने वाली गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन जरूरी नहीं होता है। इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि गोंद कतीरा खाने के कुछ खास नुकसान नहीं हैं लेकिन अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो भूख में कमी आ सकती है या कुछ लोगों को पेट में भारीपन की शिकायत हो सकती है। हालांकि, इसके कुछ खास नुकसान नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्ने से छुटकारा दिलाएगी सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा ड्रिंक, इस तरह से करें सेवन

गोंद कतीरा का सही सेवन कैसे करें

  • गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, दिन में एक बार इसका सेवन पर्याप्त होता है।
  • गोंद कतीरा को दूध या अन्य ठंडी चीजों के साथ मिलाकर सेवन करना अधिक लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही पोषण भी देता है।
  • यदि आप पहली बार गोंद कतीरा का सेवन कर रहे हैं, तो पहले कम मात्रा का सेवन करें और इसके प्रभाव को समझें। यदि कोई असुविधा महसूस हो, तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें: Gond Katira in Piles: बवासीर में गोंद कतीरा कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे मिलेगा आराम

gond katira

गोंद कतीरा के फायदे

  • गोंद कतीरा का सबसे प्रमुख गुण शरीर को ठंडक पहुंचाना है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है। लेकिन मानसून के दौरान भी, जो लोग ज्यादा धूप में समय बिताते हैं, तो इसका सेवन लाभकारी हो सकता है।
  • मानसून में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गोंद कतीरा का सेवन शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा जा सकता है।
  • गोंद कतीरा में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की देखभाल में मदद करते हैं। मानसून के मौसम में त्वचा पर मुंहासे और अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार, गोंद कतीरा पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होता है। यह पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने में मदद करता है। मानसून के दौरान पाचन समस्याएं आम होती हैं, इसलिए इस मौसम में गोंद कतीरा का सेवन पाचन में सुधार कर सकता है।

निष्कर्ष

गोंद कतीरा का सेवन मानसून के मौसम किया जा सकता है। हालांकि, इसके कुछ संभावित दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए इसका सेवन सावधानीपूर्वक और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

Read Next

बेजान त्वचा और मुंहासों की समस्या में फायदेमंद है इसबगोल, जानें फायदे और त्वचा पर लगाने का तरीका

Disclaimer