How To Use Gond Katira For Drinking: शरीर को ठंड़ा रखने के लिए डाइट में ठंड़ी तासीर वाली चीजें शामिल करना जरूरी है। गर्मियों में बॉडी डिहाइड्रेट जल्दी हो जाती है। इसलिए ऐसे में डाइट में तरल पदार्थ और ठंड़ी तासीर वाली चीजें जरूर होनी चाहिए। ऐसे में गोंद कतीरे का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है और यह पानी ज्यादा सोखता है। इसलिए इसके सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है। जिन लोगों की पित्त प्रकृति है और जिन्हें गर्मी ज्यादा लगती है, उन्हें डेली डाइट में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं गोंद कतीरा खाने का सही समय क्या है? इसके अलावा, गोंद खाने का सही तरीका क्या है? इन प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इनके जवाब।
सेहत के लिए गोंद कतीरा के फायदे- Benefits of Gond Katira In Hindi
गोंद कतीरा खाना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। गोंद कतीरा की तासीर ठंड़ी होती है, इसलिए इसके सेवन से शरीर को ठंड़क मिलती है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जिससे इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके सेवन से गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यह शरीर को ठंड़ा रखता है इसलिए जिन लोगों की पित्त प्रकृति है, उन्हें खास इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों को गोंद कतीरा दे सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से
गोंद कतीरा खाने का सही समय क्या है? When To Consume Gond Katira
एक्सपर्ट के मुताबिक, गोंद कतीरे का सेवन आप सुबह या दोपहर के दौरान कर सकते हैं। आप नाश्ते में गोंद कतीरा का ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। लेकिन शाम या रात के दौरान इसका सेवन न करें। क्योंकि इसकी तासीर ज्यादा ठंड़ी होती है। यह पानी ज्यादा सोखता है। इसलिए इसके सेवन के रात के दौरान परेशानी हो सकती है।
गोंद खाने का सही तरीका क्या है? How To Consume Gond Katira
आप गोंद कतीरा को कई तरह से डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे शिंकजी या नींबू पानी में डालकर पिया जा सकता है। गोंद कतीरे को छाछ, दही या लस्सी में मिलाकर भी पिया जा सकता है। अगर आपको पानी में मिलाकर नहीं पीना, तो इसमें आप चीनी मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन एक बार में बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें। एक दिन में तीन से चार चम्मच से ज्यादा गोंद कतीरा न खाएं।
इसे भी पढ़ें- Gond Katira or Chia Seeds: गोंद कतीरा या चिया सीड्स: शरीर को ठंड़ा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में गोंद कतीरे के सेवन से ओवरऑल हेल्थ को फायदा होता है। दोपहर के दौरान इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। इसे रात में पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसका सेवन नींबू पानी, लस्सी या छाछ में कर सकते हैं। अगर किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।