Doctor Verified

गोंद कतीरा या चिया सीड्स: शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?

गर्मियों में गोंद कतीरा और चिया सीड्स दोनों का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर ठंडा रखने के इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
गोंद कतीरा या चिया सीड्स: शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?


Gond Katira or Chia Seeds Ke Fayde: गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने की जरूरत ज्यादा होती है। क्योंकि, वातावरण में तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में बॉडी डिहाइड्रेट होना शुरू हो जाती है, जिस कारण उल्टी, मतली और चक्कर आने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा किया जाता है। इन्हीं में गोंद कतीरा और चिया सीड्स का नाम भी शामिल है। ये दोनों ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर को ठंडा रखने के लिए इनमें से क्या ज्यादा बेहतर है? इसका जवाब जानने के लिए हमने मुंबई स्थित केटी क्लिनिक के आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब। 

01 - 2025-04-15T145844.778

गर्मियों में गोंद कतीरा खाने के फायदे- Benefits of Gond Katira In Summer

गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। गोंद कतीरा नेचुरल कूलिंग एजेंट होता है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है। गोंद कतीरा में कैल्शियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। इसे डेली डाइट में शामिल करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। गोंद कतीरा में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। पानी में भिगोकर रखने पर यह पानी ज्यादा सोखता है जिससे स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है। 

गर्मियों में चिया सीड्स खाने के फायदे- Benefits of Chia Seeds In Summer

गर्मियों में चिया सीड्स का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे पानी में भिगोकर रखने से इसका साइज भी कई गुना बढ़ जाता है। इसमें भी कई तरह से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्लांट बेस्ड ओमेगा-3 और प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है और ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे वेट लॉस करना भी आसान हो जाता है। चिया सीड्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? दालचीनी और गोंद कतीरा की इस ड्रिंक का करें सेवन

शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है? Which Is Better For Body Cooling

शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा चिया सीड्स से ज्यादा बेहतर है। क्योंकि, यह चिया सीड्स से ज्यादा पानी सोखता है और इसकी तासीर ज्यादा ठंडी होती है। लेकिन अगर आपको पोषक तत्व ज्यादा चाहिए, तो आप चिया सीड्स चुन सकते हैं। क्योंकि, इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 ज्यादा मौजूद होता है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सेहत का खजाना होता है गोंद कतीरा, जानें इसे खाने के फायदे, नुकसान और सही तरीका

निष्कर्ष 

शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा चिया सीड्स से ज्यादा बेहतर है। क्योंकि इसकी तासीर ठंड़ी ज्यादा होती है और यह पानी भी ज्यादा सोखता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं या न्यूट्रिशन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप चिया सीड्स चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।


Read Next

शारीरिक थकान को दूर करता है मैग्नीशियम, जानें इसके बेस्ट फूड सोर्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version