Doctor Verified

शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें

गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। जानें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इसका सेवन कैसे करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें


How To Use Gond Katira For Cooling Body: गर्मी में बढ़ते तापमान का असर हमारी सेहत पर भी होता है। इसके कारण त्वचा और पाचन तंत्र पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है। क्योंकि, गर्मियों में लोगों को त्वचा और पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा होती हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में गोंद कतीरा खाना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, पित्त प्रकृति वालों को गर्मियों में ज्यादा समस्याएं होती हैं। ऐसे में तापमान बढ़ने के कारण शरीर में गर्मी भी बढ़ने लगती है, जिससे परेशानी बढ़ती है। लेकिन ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन करने से शरीर का तापमान नॉर्मल होता है। गोंद कतीरा का अपना कोई स्वाद नहीं होता है। इसलिए इसमें कुछ मिलाकर ही इसे पीना चाहिए। शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में क्या-क्या मिलाकर पी सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-05-14T173132.052

शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में क्या मिलाकर पिएं? What To Mix With Gond Katira To Keep Body Cool

गोंद कतीरा और मिश्री- Gond Katira and Mishri

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप गोंद कतीरा में मिश्री मिलाकर पी सकते हैं। गोंद कतीरा और मिश्री दोनों की तासीर ठंडी होती है। गोंद कतीरा में मिश्री मिलाकर खाने के साथ भी खा सकते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेट और एक्टिव रहती है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है, तो आपको यह कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करना चाहिए।

गोंद कतीरा और नींबू- Gond Katira and Lemon

गोंद कतीरा को आप नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं। गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए यह कॉम्बिनेशन एक परफेक्ट ऑप्शन है। नींबू में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो बॉडी को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। नींबू पानी में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। यह कॉम्बिनेशन डाइजेशन इंप्रूव करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में इस तरह करें गोंद कतीरे का सेवन, सेहत और स्किन को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

गोंद कतीरा और दही- Gond Katira and Curd

गोंद कतीरा का सेवन दही और छाछ के साथ भी कर सकते हैं। इस तरह से खाने से इसका स्वाद भी दोगुना बढ़ जाता है। गोंद कतीरा और दही दोनों ही शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। दही और छाछ में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। दही में गोंद कतीरा मिलाकर खाने से गट हेल्थ इंप्रूव होती है और पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।

गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स- Gond Katira and Sabja Seeds

गोंद कतीरा में सब्जा सीड्स डालकर भी सेवन किया जा सकता है। आप गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स का ड्रिंक बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इन दोनों को स्मूदी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स को पानी में भिगोने से इनका साइज बढ़ जाता है। इसलिए ये दोनों ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

गोंद कतीरा और चिया सीड्स- Gond Katira and Chia Seeds

शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा और चिया सीड्स बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इनका सेवन खाली पेट भी किया जा सकता है। बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए आप गोंद कतीरा और चिया सीड्स का ड्रिंक पी सकते हैं। चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इसमें फाइबर भी मौजूद होते हैं, जो डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसे आप नींबू पानी में मिलाकर या दही में मिलाकर पी सकते हैं। गोंद कतीरा के साथ चिया सीड्स या सब्जा सीड्स का सेवन भी किया जा सकता है। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है और एनर्जेटिक भी रहती है। यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

FAQ

  • 1 दिन में कितना गोंद कतीरा खाना चाहिए?

    अगर आप बच्चे को गोंद कतीरा खिला रहे हैं, तो एक दिन में 2-3 चम्मच से ज्यादा न खिलाएं। बड़े 3 से 4 चम्मच गोंद कतीरा एक दिन में ले सकते हैं। इसे नींबू पानी, लस्सी, दही या छाछ में मिलाकर पी सकते हैं। 
  • गोंद कतीरा का पानी कब पीना चाहिए?

    गोंद कतीरा का पानी दिन में कभी भी पी सकते हैं। इसका सेवन खाली पेट भी किया जा सकता है। साथ ही, इसे दिन में कभी भी पिया जा सकता है। 
  • दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने के क्या फायदे हैं?

    दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इस तरह खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। 

 

 

 

Read Next

उल्टी की समस्या में जटामांसी कैसे करें इस्तेमाल? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer