Expert

गर्मियों में इस तरह करें गोंद कतीरे का सेवन, सेहत और स्किन को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

Benefits Of Gond Katira In Summer: कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में इस तरह करें गोंद कतीरे का सेवन, सेहत और स्किन को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे


Benefits Of Gond Katira In Summer In Hindi: गर्मियों में हम ऐसी चीजों को खानपान में शामिल करने की कोशिश करते हैं, जो शरीर को ठंडक दिलाए। ऐसे में हमारे पास शेक, शिकंजी और छाछ जैसे लिमिटेड ऑप्शन ही होती हैं। गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आप कुछ अलग खोज रहे हैं, तो गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। कई सारे औषधीय गुणों से भरपूर गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है।

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मनप्रीत कालरा का कहना है कि गर्मियों में गोंद कतीरा (Gond Katria Benefits in Summer) का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से जुड़ी परेशानियों से भी बचने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन करने के फायदे -Benefits Of Gond Katira In Summer In Hindi

Here's Why You Should Use Gond Katira To Boost Your Health During Winter |  OnlyMyHealth

इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रांग- Gond Katira Make Immunity Strong

एक्सपर्ट का कहना है गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन करने से इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनती है। गोंद कतीरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है। साथ ही, इसके पोषक तत्व गर्मी में लू और हीट वेव की प्रॉब्लम से भी बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगी खरबूजे की शिकंजी, जानें इसके फायदे और रेसिपी

पाचन क्रिया को बनाता है दुरुस्त - Gond Katira improves digestion

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों की पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से पेट में दर्द, उल्टी और कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में भी गोंद कतीरे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है, "गोंद कतीरे में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। इसकी वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्या नहीं होती है।" साथ ही, यह मल को मुलायम बनाता है, जिससे पेट सही रहता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तनपान करवाते समय ब्रा पहनना सही है? एक्सपर्ट से जानें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

त्वचा को बनाता है खूबसूरत- Gond Katira Makes skin beautiful

गर्मियों में पानी की कमी, धूप और लू की वजह से अक्सर लोगों को स्किन प्रॉब्लम होने लगती है। इस तरह की प्रॉब्लम से राहत दिलाने में भी गोंद कतीरा काफी फायदेमंद होता है। गोंद कतीरा त्वचा की झुर्रियों को कम करने और एजिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, गर्मी में होने वाली पिंपल्स, एक्ने और मुंहासों को भी कम करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गोंद कतीरा में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को अक्सर ही हड्डियों से जुड़ी समस्याएं आती हैं, उन्हें रोजाना एक सीमित मात्रा में गोंद कतीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण 

 Benefits-Of-Gond-Katira-In-Summer-ins2

इसे भी पढ़ेंः आलिया भट्ट की फिटनेस का सीक्रेट है चुकंदर का सलाद, इस रेसिपी को आप भी करें ट्राई

गोंद कतीरा खाने का सही तरीका क्या है?- How to Consume Gond Katira in Hindi

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन कैसे करना चाहिए इसके बारे में बताया है। इसके लिए सबसे पहले गोंद कतीरे के 3 से 6 दानों को 100 मिलीलीटर पानी में रातभर भिगो लें। जब गोंद कतीरा पानी में सही तरीके से भीग जाए, तो इसे पानी के सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में जड़ वाली सब्जियां खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें जवाब

गोंद कतीरे का सेवन कब करना चाहिए?- When should Gond Katira be consumed?

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन लंच के बाद करना चाहिए।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

शराब से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये 5 खाने की चीजें, लिवर को पहुंचा सकती है भारी नुकसान

Disclaimer