
Muskmelon Benefits In Summer: गर्मी के मौसम में खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए एक्सपर्ट पर्याप्त मात्रा में पानी और ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं शरीर हाइड्रेट रहे इसके लिए पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि हर किसी को गर्मी में आने वाले फ्रूट्स पसंद नहीं होते हैं। ऐसे में उन फ्रूट्स के ड्रिंक्स बनाकर इसके पोषक तत्वों को फायदा उठाया जा सकता है। यही वजह है आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक स्पेशल ड्रिंक खरबूजे की शिकंजी के बारे में। कई विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खरबूजे की शिकंजी गर्मी में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
खरबूजे की शिकंजी के फायदे- Benefits of Melon Shikanji in Hindi
- खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखकर इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही, कई बीमारियों से भी बचाते हैं।
- गर्मी में अक्सर लोगों को कब्ज, पेट में दर्द और मल त्याग करने में परेशानी होती है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी खरबूजे की शिकंजी बहुत फायदेमंद होती है। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो मल को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो शरीर के ब्लड फ्लो को ठीक करने में मदद करता है। जब शरीर का ब्लड फ्लो ठीक रहता है, तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसकी वजह से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
- खरबूजे में भरपूर मात्रा में पानी और ऑक्सीकाइन होता है। इसकी वजह से किडनी संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ेंः आलिया भट्ट की फिटनेस का सीक्रेट है चुकंदर का सलाद, इस रेसिपी को आप भी करें ट्राई
खरबूजे की शिकंजी की रेसिपी- Kharbuje ki Shikanji Recipe in Hindi
खरबूजे की शिकंजी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। आप इसे 15 मिनट में झटपट तैयार करके मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं।
सामग्री की लिस्ट
- खरबूजा- 1 मिनी
- जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- चीनी- 3 चम्मच
- रूह अफजा- 2 चम्मच
- काली मिर्च- 1 चुटकी पाउडर
- काला नमक- 1/4 चम्मच
बनाने की विधि
- सबसे पहले खरबूजे को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंड कर लें।
- अगर आपको खरबूजे का मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगता है, तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- इसी ब्लेंडर में जीरा पाउडर, चीनी, काली मिर्च, काला नमक और रूह अफजा डालें।
- इन सभी चीजों को सही तरीके से ब्लेंड करके गिलास में निकालें।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा जौ का पुलाव, एक्सपर्ट से जानें इसकी रेसिपी
- गिलास में अपने स्वादानुसार नमक डालकर बर्फ के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।
- उम्मीद करते हैं कि आपको खरबूजे की यह रेसिपी पसंद आएगी और इसके फायदों को देखने के बाद आप इसे ट्राई जरूर करें।
Image Credit: Freepik.com
Read Next
एक हफ्ते के लिए चीनी खाना छोड़ दें तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें इसका शरीर पर क्या पड़ेगा प्रभाव
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version