गर्मी में बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं खरबूजे से बना यह हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

Melon Hair Mask Benefits: खरबूजे में मौजूद विटामिन्स स्कैल्प में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ाकर बालों को मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं खरबूजे का हेयर मास्क बनाने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाएं खरबूजे से बना यह हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका


Melon Hair Mask and Its Benefits: खरबूजा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजे की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में लोग कई तरह के खरबूजे का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोगों को खरबूजे का फल (Melon Health benefits) पसंद होता है, तो कुछ खरबूजे को लस्सी, सलाद और शिकंजी में मिलाकर पीना पसंद करते हैं। स्वाद और सेहत में लाजवाब खरबूजा आपके बालों की खूबसूरती में भी चार चांद लगाने का काम करता है। खरबूजे में विटामिन ए, बी 6 के साथ-साथ फोलिक एसिड और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने के साथ-साथ बालों को भी लंबा और घना बनाने (Melon for Hair Growth) में मदद करते हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और खरबूजे भी बाजार में मिलने लगे हैं। तो आज हम आपको स्पेशल खरबूजे के हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको किचन में ही मौजूद कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

बालों के लिए खरबूज के फायदे- Benefits of Melon for Hair

  • खरबूजे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखते हुए बालों को नमी देता है। जिसकी वजह से बाल आपस में चिपकते नहीं है। 
  • खरबूजे में मौजूद इनोसिटोल नाम का पोषक तत्व होता है, जो बालों का झड़ना, टूटना और गिरना रोकने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प को पर्याप्त पोषण भी मिलता है।
  • खरबूजे में विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कैल्प में सीबम का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। सीबम की वजह से स्कैल्प हेल्दी बनती है और बालों भी मजबूत होते हैं।
  • खरबूजे में नेचुरल कंडीनशर मौजूद होता है, जो बालों को कंडीशनिंग करते हुए, उसकी चमक को बरकरार रखता है। साथ ही खरबूज बालों को मुलायम बनाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के बाद चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए मैंने लगाया चुकंदर और अनार का फेस मास्क, आप भी करें ट्राई

melon-benefits-for-hairs-inside

खरबूजे का हेयर मास्क बनाने का तरीका- How to Make Melon Hair Mask

हेल्दी और मजबूत बालों के लिए खरबूजे का हेयर मास्क बनाना बहुत ही आसान काम है। इसको बनाने के लिए आपको 2 मिनट की जरूरत होगी। 

सामग्री की लिस्ट

  1. खरबूजा -1 बड़ा पीस
  2. दही -1 /2 कप
  3. केला- 2 पीस

इसे भी पढ़ेंः कैस्टर ऑयल है एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा की खूबसूरती का राज, इस तरह से करती हैं इस्तेमाल

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खरबूजे को छीलकर उसके बीज हटा लें और पल्प को निकालकर एक कटोरी में स्टोर कर लें। 
  • खरबूजे की तरह की केले को छीलकर उसका पल्प निकाल एक अलग कटोरी में स्टोर कर लें। 
  • अब एक बाउल लें और उसमें 2 चम्मच खरबूजे का पल्प, 1 चम्मच केले का पल्प और 1/2 कप दही मिक्स कर लें। 
  • इन सभी चीजों को एक साथ तब तक मिलाएं, जब तक की एक स्मूथ पेस्ट आपके लिए तैयार न हो जाए।
  • आपका खरबूजे का हेयर मास्क बालों में लगाने के लिए तैयार हो चुका है। अब बालों को बराबर भागों में विभाजित करें।
  • बालों की स्कैल्प से लेकर टिप्स तक अच्छी तरह से हेयर मास्क अप्लाई करें। ध्यान रहे कि बालों में सही तरीके से मास्क लगें।
  • खरबूजे का हेयर मास्क बालों में लगाने के बाद शॉवर कैप से सिर को 30 से 35 मिनट के लिए ढककर रखें। 
  • जब खरबूजे का हेयर मास्क हल्का सूख जाए, तब बालों को पानी और माइल्ड शैंपू से क्लीन करें। 
  • बालों की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप सप्ताह में 1 बार खरबूजे का हेयर मास्क बालों में लगा सकते हैं।

नोटः खरबूजा एक फ्रूट है। चेहरे और बालों पर इसका इस्तेमाल करने से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन इसका हेयर मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

Sensitive Skin Care: रात को सोने से पहले सेंसिटिव स्किन पर लगाएं ये 4 चीजें, नहीं होगी जलन और रेडनेस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version