Hair Mask for Soft and Shiny Hair: मानसून में सेहत या त्वचा को ही नहीं, बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इस मौसम में हेयर फॉल (Hair Fall in Monsoon) की समस्या से जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं, मानसून में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। बाल फ्रिजी और डैमेज नजर आने लगते हैं। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और बालों को मुलायम बनाने के लिए अक्सर लोग हेयर केयर ट्रीटमेंट (Hair Care Treatment) लेते हैं। वहीं, कुछ लोग आजकल बॉटोक्स ट्रीटमेंट लेना भी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, आप चाहें तो बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए होममेड हेयर मास्क (DIY Hair Mask) भी अप्लाई कर सकते हैं। आप इस मौसम में दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क (Egg Curd Aloe Vera Hair Mask Benefits) का इस्तेमाल कर सकते हैं। मानसून में इस हेयर मास्क को लगाने से रूखे बालों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बाल खूबसूरत और चमकदार भी नजर आएंगे।
बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क
- अगर आपके बाल फ्रिजी और बेजान है, तो आप दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क (Yogurt Egg and Aloe Vera Hair Mask) अप्लाई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को लगाने से बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे। साथ ही, हेयर ग्रोथ भी होगी और बालों का झड़ना भी रुकेगा। आप भी इस हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।
- दही में प्रोटीन समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह बालों को नमी प्रदान करता है। दही, बालों को कंडीशन करता है और हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। दही लगाने से बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं। साथ ही, स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है। आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड भी होता है, जो स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है।
- अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स होता है। अंडा सेहत के साथ ही, बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अंडा बालों से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाता है। अंडा हेयर मास्क लगाने से फ्रिजी बालों से छुटकारा मिलता है। अंडा, बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
- एलोवेरा, त्वचा और बालों, दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अक्सर लोग एलोवेरा जूस पीते हैं। इसके साथ ही, इसे त्वचा पर भी अप्लाई करते हैं। आप चाहें तो एलोवेरा को बालों पर भी अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
दही, अंडा और एलोवेरा, न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आप भी दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। यह हेयर मास्क बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- लंबे, घने और मजबूत बाल पाने के लिए इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क, जानें रेसिपी और फायदे
दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क कैसे बनाएं?- How to Make Egg Curd and Aloe Vera Hair Mask in Hindi
- इसके लिए आप एक कटोरी में दही लें।
- इसमें एक अंडा फेंट लें।
- फिर इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें।
- इसके बाद आप इस पेस्ट या हेयर मास्क को बालों पर अप्लाई कर सकते हैं।
- 30-35 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लगाएं अंडे से बने ये 3 हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका
आप भी बालों पर दही, अंडा और एलोवेरा हेयर मास्क (Hair Mask for Soft Shiny Hair) लगा सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 1-2 बार इस हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होंगी।