Expert

बालों को नेचुरली स्ट्रेट करेगा चावल, शहद और दही का हेयर मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

Rice Honey Curd Hair Mask: अगर आपके बाल फ्रिजी या रफ हैं, तो आप चावल शहद और दही का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसे लगाने से बाल स्ट्रेट और चमकदार बनेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को नेचुरली स्ट्रेट करेगा चावल, शहद और दही का हेयर मास्क, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका


Hair Mask for Straight Hair: धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खान-पान का असर, सेहत के साथ ही, बालों पर भी पड़ता है। यही वजह है कि आजकल अधिकतर लोग अपने फ्रिजी और डैमेज बालों से परेशान हैं। हालांकि, खूबसूरत बाल, सुंदरता पर चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में महिलाएं हों या पुरुष, सभी खूबसूरत बालों की चाह रखते हैं। ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। कोई हेयर स्पा लेता है, तो कोई बालों को स्ट्रेट करने के लिए रिबॉन्डिंग करवाता है।

इन दिनों बोटॉक्स ट्रीटमेंट भी काफी ट्रेंड में है। लेकिन, आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो बालों को केमिकल युक्त चीजों से फ्री रखता चाहते हैं। ऐसे में वे लोग अक्सर घरेलू उपायों (Home Remedies for Hair Health) को ही आजमाते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा हेयर मास्क लेकर आए हैं, जो आपके बालों को स्ट्रेट (Balo ko Seedha Kaise Kare) करेगा। साथ ही, बालों को डैमेज होने से भी बचाएगा। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बालों की चमक और खूबसूरती भी बढ़ेगी। इसके लिए आप चावल, शहद और दही का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं, बालों पर चावल, शहद और दही का हेयर मास्क (Rice Honey Curd Hair Mask Benefits in Hindi) लगाने से बाल स्ट्रेट कैसे बनते हैं-

बालों को स्ट्रेट करेगा चावल, शहद और दही का हेयर मास्क

  • अगर आपके बाल फ्रिजी, रफ, डैमेज या बेजान हैं, तो आप चावल, शहद और दही हेयर मास्क (Rice Honey Curd Hair Mask in Hindi) अप्लाई कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को लगाने से बाल नेचुरली स्ट्रेट बनते हैं। बालों की चमक और खूबसूरती भी बढ़ती है। 
  • आपको बता दें कि शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह बालों को नमी प्रदान करता है। शहद बालों को मुलायम बनाने का काम करता है।
  • चावल भी बालों को स्ट्रेट करने और बालों की सेहत में सुधार करने में मदद करता है। चावल में इनोसिटोल नामक एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बालों के विकास में मददगार होता है। चावल में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। चावल का हेयर मास्क बालों को स्ट्रेट और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।
  • दही, त्वचा के साथ ही, बालों के लिए भी अच्छा होता है। दही, स्कैल्प हेल्थ में सुधार करता है। यह बालों के विकास (Curd for Hair in Hindi) में मदद करता है। बालों को लंबा और घना बनाता है। दही लगाने से बाल मुलायम और स्ट्रेट भी बनते हैं। 

rice curd

चावल, शहद और दही का हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • पैन में एक गिलास पानी डालें।
  • इसमें 2 चम्मच चावल का आटा डालें।
  • फिर इसे 10 मिनट तक अच्छी तरह से उबाल लें।
  • इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद, उबाले हुए चावल को एक बाउल या कंटेनर में डाल दें।
  • इसमें शहद और दही अच्छी तरह से मिला लें। आपका हेयर मास्क तैयार है।

चावल, शहद और दही हेयर मास्क बालों पर कैसे लगाएं?

  • आप इस हेयर मास्क को अपने बालों, स्कैल्प और जड़ों पर अच्छी तरह लगा लें।
  • एक घंटे के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर आप माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें।
  • आप चाहें तो इस हेयर मास्क की दो लेयर भी लगा सकते हैं। 
  • इसे आप सप्ताह में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं।
  • इससे बाल बाल स्ट्रेट होंगे और बाल जड़ से मजबूत बनेंगे।

Rice Honey Curd Hair Mask: बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए चावल, शहद और दही का हेयर मास्क लगाया जा सकता है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप हफ्ते में 2 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इससे बालों की ड्राईनेस भी दूर होती है। बाल डैमेज होने से भी बचते हैं।

Read Next

बालों के लिए फायदेमंद होता है Lemongrass Infused Oil, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका

Disclaimer