Doctor Verified

क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Kya Raat Ko Gond Katira Kha Sakte Hain: गोंद कतीरा को दिन ही नहीं, रात को भी खाया जा सकता है। इससे कई लाभ होते हैं। आइए, जानते हैं रात को गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Is It Safe To Eat Gond Katira At Night In Hindi: आयुर्वेद में गोंद कतीरा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। आमतौर पर लोग इसका खाली पेट सेवन करते हैं। हालांकि, इसके सेवन को लेकर अलग-अलग समय भी सुनिश्चित किए गए हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो गोंद कतीरा का सेवन सुबह और दोपहर के समय किया जाना लाभकारी होता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है। वैसे भी इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट संबंधी कई बीमारियों से राहत दिलाने का काम करता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग गोंद कतीरा का सेवन रात के समय भी करते हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या रात के समय इसका सेवन किया जाना लाभकारी होता है? आइए, जानते हैं रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) इस पर क्या कहते हैं।

क्या रात के समय गोंद कतीरा का सेवन किया जा सकता है?- Can We Take Gond Katira At Night In Hindi

can we take gond katira at night  01 (4)

जैसा कि आपको हमने पहले ही बताया हे कि गोंद कतीरा स्वास्थ्य का लिए बहुत लाभकारी है। इसका सेवन अक्सर लोग सुबह और दोपहर के समय करते हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई गोंद कतीरा का सेवन दिन में किया जा सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं, ‘आमतौर पर आप गोंद कतीरा का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। जहां तक सवाल रात में गोंद कतीरा का सेवन करने की बात है, तो यह भी पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।’ एक्सपर्ट आगे कहते हैं, "रात के समय गोंद कतीरा का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, पाचन क्षमता में सुधार हेता है और सुबह फ्रेशनेस की फीलिंग आती है। रात के समय गोंद कतीरा पीने के लि इसे आप पानी में भिगो लें। ध्यान रखें कि जब गोंद कतीरा पूरी तरह भीग जाए, इसके बाद ही इसका सेवन करें। वरना यह गले में फंस सकते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना गोंद कतीरा का सेवन करना सेफ होता है? बता रहे हैं आयुर्वेदाचार्य

रात के समय गोंद कतीरा का सेवन करने के फायदे

पाचन क्षमता में सुधार

रात के समय गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार होता है। असल में, गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन करने से बाउल मूवमेंट में सुधार होता है, एसिडिटी की समस्या दूर होती है और हार्ट बर्न की दिक्कतें भी दूर होती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गोंद कतीरा में हाई फाइबर कंटेंट होता है। इससे कब्ज जैसी परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

वजन संतुलित रहता है

रात के समय गोंद कतीरा में हाई फाइबर कंटेंट होता है। इसलिए जब आप गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में जब आप गोंद कतीरा खाते हैं, तो आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं और स्नैकिंग भी नहीं करते हैं। ऐसे में वजन संतुलित रहता है।

नींद अच्छी आती है

रात को जब आप दूध में भिगोकर गोंद कतीरा का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से रात को नींद भी अच्छी आती है। असल में, गोंद कतीरा का तासीर ठंडी होती है, जो कि नर्वस सिस्टम को शांत करती है। इससे बॉडी रिलैक्स होती है और रात को नींद अच्छी आती है। रात को नीदं अच्छी आने से व्यक्ति सुबह फ्रेश उठता है, जो कि उसे दिन भर एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है।

रात के समय गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें

एक गिलास पानी में एक चम्मच गोंद कतीरा लें। कुछ देर के लिए गोंद कतीरा को भीगने दें। जब गोंद कतीरा अच्छी तरह गीला हो जाए, तो सोने से पहले इसका सेवन करें। आप चाहें, तो रात भर भीगी हुई गोंद कतीरा को सुबह किसी मिठाई में मिक्स करें और उसका सेवन करें।

एक्सर्पट की सलाह

गोंद कतीरा का सेवन करना अच्छी बात है। हर कोई इसका सेवन कर सकता है। लेकिन, कितना मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए, इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लेना आवश्यक है। इसके अलावा, लंबे समय तक इसका सेवन करने से बेहतर है कि कुछ-कुछ समय के बीच गैप लेते रहें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या हम रात में गोंद कतीरा ले सकते हैं?

    हां, आप रात के समय गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। रात में गोंद कतीरा दूध में भिगोकर रखें। अगली सुबह जब यह जेल जैसा बन जाए,तब इसका सेवन करें।
  • गोंद कतीरा पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    गोंद कतीरा आप किसी भी समय पी सकते हैं। जैसे सुबह, दोपहर या रात को। इसकी वजह से शरीर का टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
  • कतीरा गोंद खाने का सही तरीका क्या है?

    गोंद कतीरा खाने के कई तरीके होते हैं, जैसे पानी या दूध में भिगोकर पिएं, शरबत, शेक, कस्टर्ड, आदि के साथ मिक्स करके पी सकते हैं।

 

 

 

Read Next

मुल्तानी मिट्टी खाने की है आदत, तो पहले जान लें इसके नुकसान

Disclaimer