गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब

गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब-  
  • SHARE
  • FOLLOW
गोंद कतीरा खाने के क्या फायदे हैं और इसे कैसे खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ऐसे 6 सवालों के जवाब


गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानी दूर हो सकती है। कब्ज से लेकर पीरियड्स में होने वाली परेशानियों को दूर करने में गोंद कतीरा लाभकारी होता है। भारत में कई लोग इसका सेवन कई तरीकों से करते हैं। कई लोग मिश्री के साथ पीसकर या फिर दूध में मिक्स करके इसका सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग लड्डू के रूप में भी गोंद कतीरा का सेवन करते हैं। गोंद तरीका को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। आइए डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं इस बारे में- 

1. गोंद कतीरा कितने दिन तक खाना चाहिए?

डायटीशियन का कहना है कि गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इससे आपको कई लाभ हो सकते हैं। ऐसे में आप नियमित रूप से गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, सीमित मात्रा मेे ही इसका सेवन करें। लगातार कुछ महीनों तक आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के 5 फायदे, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

2. गोंद कतीरा पीने से क्या होता है?

गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं जैसे-  शारीरिक कमजोरी, अनियमित पीरियड्स, टॉन्सिल्स की समस्या, मुंह के छालों से राहत और वजन घटाने में राहत मिल सकती है। इसके अलावा यह कई अन्य परेशानी को दूर करने में प्रभावी होता है।

3. गोंद कतीरा का प्रयोग कैसे करें?

गोंद कतीरा कई परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। कई लोग गोंद कतीरा का इस्तेमाल लड्डू बनाने में करते हैं। गोंद का लड्डू स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं, दूध और मिश्री के साथ मिक्स करके भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी खाने की चीज को गाढ़ा बनाने के लिए भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. गोंद कतीरा कैसे बनता है?

गोंद कतीरा, कतीरा नाम के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। इसे तैयार करने के लिए पेड़ की छाल को काटा जाता है। इसके बाद इससे पीले और सफेद रंग का रस निकलता है। जिसे किसी बर्तन में जमा कर लिया जाता है। जब यह गोंद जमकर जाती है, तो इसे ही गोंद कतीरा कहा जाता है।

5. गोंद कतीरा कब खाना चाहिए ?

गोंद कतीरा का सेवन कभी भी किया जा सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को इसे खाने की सलाह काफी ज्यादा ही जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व महिलाओं के शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। साथ ही यह महिलाओं में पीरियड्स को नियमित करने के लिए भी लाभकारी होता है। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे पुरुषों को भी गोंद कतीरा खाने की सलाह दी जाती है। 

6. क्या वजन घटाने में मददगार है गोंद कतीरा ?

वजन घटाने के लिए भी आप गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है। ऐसे में अगर आप रोजाना गोंद कतीरा खाते हैं, तो यह आपके भूख को कंट्रोल रखकर वजन को घटाने में प्रभावी हो सकती है। गोंद कतीरा का इस्तेमाल आप ड्रिंक्स के रूप में कर सकते हैं। साथ ही यह हीट स्ट्रोक से भी बचाव करती है।

इसे भी पढ़ें - पेशाब की जलन का जड़ से सफाया करता है गोंद कतीरा

गोंद कतीरा स्वास्थ्य के लिए कई तरह के फायदेमंद हो सकती है। इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन न करें। वहीं, अगर आपको पहले से कोई समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। 

Read Next

सिर्फ अल्कोहल ही नहीं खाने-पीने की ये आदतें भी लिवर को पहुंचा सकती हैं गंभीर नुकसान, जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version