
वैसे तो पेशाब में जलन किसी भी मौसम में हो सकती है, लेकिन गर्मियों में तेज धूप में घूमने, ज्यादा मिर्च मसाले वाले या फिर अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन करने से शरीर में ताप अधिक हो जाता है। इसका असर मूत्राशय पर भी पड़ता है और परिणामस्वरूप पेशाब में जलन या रुकावट के रूप में सामने आता है। अगर आपको भी यह समस्या होती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका इलाज बहुत ही आसान है। गोंद कतीरा की मदद से आप पेशाब में जलन का आसानी से इलाज कर सकते हैं।
गोंद कतीरा शायद आपने इसके बारे में सुना हो, अगर नहीं तो आज हम आपको गर्मियों में आपके लिए वरदान साबित होने वाले गोंद कतीरा के बारे में बताते हैं। जी हां सफेद और पीले रंग का गोंद कतीरा पेड़ से निकली गोंद के सूख जाने के बाद बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। गोंद कतीरा तासीर में ठंडा है, इसलिए गर्मी में इसका सेवन किया जाता है। इसके सेवन से गर्मियों में लू से तो बचा जा ही सकता है साथ ही साथ हम कई रोगों से भी निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में ताकत बनी रहती है, पेशाब में जलन, हाथ-पैरों की जलन, सिर की जलन, खुश्की, अधिक प्यास लगना आदि के लिए रामबाण की तरह काम करता है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में जानें। इसे रात को पानी में भिगो कर रख देना चाहिए और बाद में इसका प्रयोग करना चाहिए। इसका का प्रयोग दूध, शरबत और आईसक्रीम में भी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : पेशाब की जलन को तुरंत दूर करते हैं ये 5 घरेलू उपाय
जलन से राहत
गर्मियों में कुछ लोगों को पेशाब के साथ-साथ हाथ पैरों में भी जलन महसूस होती है। ऐसे में गोंद कतीरा बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर हाथ-पैरों में जलन महसूस हो तो 2 चम्मच कतीरा को रात को सोने से पहले 1 गिलास पानी में भिगों दें। सुबह इसमें शक्कर मिला कर खाने से राहत मिलती है। और अगर आपको पेशाब में जलन महसूस हो तो 10 ग्राम से 20 ग्राम गोंद कतीरा सुबह शाम फुलाकर मिश्री के साथ शरबत बनाकर पीएं।
लू से बचाव
गर्मियों में लू लग जाने का सबसे ज्यादा डर रहता है, लेकिन इसके सेवन से लू से बचा जा सकता है। इसलिए अगर गर्मी ज्यादा महसूस हो तो गोंद कतीरा रात को पानी में भिगोकर सुबह और शाम मिश्री मिला कर पीने से गर्मियों में लू से बचा जा सकता है।
कमजोरी और थकान
गोंद कतीरा थकान, कमजोरी, गर्मी की वजह से चक्कर आना, उल्टी और माइग्रेन जैसी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह आधा गिलास दूध में कतीरा गोंद डालें और इसमें मिश्री डालकर पीने से कमजोरी और थकान दूर होती है।
ल्यूकोरिया में फायदेमंद
कतीरा गोंद का सेवन महिलाओं की समस्याएं जैसे डिलीवरी के बाद कमजोरी, पीरियड्स संबंधी समस्या या ल्यूकोरिया आदि में बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि यह कमजोरी और उसके कारण होने वाली शारीरिक अनियमिताओं को ठीक करता है। समस्या होने पर गोंद कतीरा तथा मिश्री को बराबर की मात्रा में मिलाकर पीस लें और 2 चम्मच कच्चे दूध के साथ सेवन करें, आपको लाभ होगा।
फॉलिक एसिड से भरपूर
गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो ब्लड बढ़ाने में मददगार होते हैं। 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा रात को पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी में मिश्री मिलाकर शरबत बनाकर सेवन करें। इसका रोजाना सेवन करने से इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : onlyayurved.com and getty
Read More Articles on Home Remedies in Hindi