Doctor Verified

गर्मियों में रोज पिएं गोंद कतीरा और खसखस का शरबत, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

गोंद कतीरा और खसखस का शरबत पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें गर्मियों में इसका सेवन करना क्यों फायदेमंद है।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में रोज पिएं गोंद कतीरा और खसखस का शरबत, कई समस्याओं से मिलेगी राहत

Can We Consume Gond Katira Daily: गर्मियों में बढ़ते तापमान का असर हमारी सेहत पर भी होने लगता है। ऐसे में बॉडी हीट बढ़ जाती है, जिससे डाइजेशन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए बॉडी हीट को कंट्रोल करने और शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में, ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और बॉडी रिलैक्स रहती है। ऐसे में आप गोंद कतीरा और खसखस का शरबत भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गर्मियों में, इसे डेली डाइट में इसे शामिल करने से गर्मी के कारण होने वाली कई समस्याएं ठीक होती हैं। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-05-16T185706.548

गोंद कतीरा और खसखस का शरबत कैसे बनाएं? How To Make Gond Katira and Khus Khus Sharbat

सामग्री

  • गोंद कतीरा- 2 से 3 टुकड़े
  • खसखस- 2 चम्मच
  • ठंडा दूध- 1 गिलास
  • देसी खांड- स्वादानुसार

बनाने के तरीके

गोंद कतीरा और खसखस का शरबत आप दो तरीकों से बना सकते हैं। पहले तरीके में गिलास में 2 चम्मच रातभर पानी में भिगोकर रखा गया गोंद कतीरा लें। अब इसमें 1 चम्मच खसखस सिरप मिलाएं। साथ ही, इसमें ठंडा दूध और स्वादानुसार देसी खांड डालें। अगर आपको ज्यादा ठंडा शरबत चाहिए, तो आप इसे बर्फ मिलाकर भी ग्राइंड कर सकते हैं।

दूसरे तरीके में आप पानी में यह शरबत बना सकते हैं। इसके लिए आप ठंडे पानी में दो चम्मच गोंद कतीरा लेना है। इसमें खसखस सिरप मिलाएं और नींबू का रस डालें। साथ ही, आप इसमें देसी खांड और स्वादानुसार काला नमक भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- शरीर को ठंडा रखने के लिए गोंद कतीरा में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें

गोंद कतीरा और खसखस के शरबत के फायदे- Benefits of Gond Katira and Khus Khus Sharbat

लू से बचाव होता है

गर्मियों में लू लगने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। बढ़ते तापमान, गर्म हवा और तेज धूप के संपर्क में आने से शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। ऐसे में गोंद कतीरा और खसखस का शरबत बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ये तुरंत बॉडी हीट कम करने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है

गर्मियों में लोगों को डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी ज्यादा होती हैं। ऐसे में गोंद कतीरा और खसखस का शरबत जरूर पीना चाहिए। यह शरबत पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है और डाइजेशन ठीक रहता है। खसखस पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से डाइजेशन इम्प्रूव होता है।

शरीर ठंडा रहता है

शरीर को ठंडा रखने के लिए यह ड्रिंक बहुत फायदेमंद है। गोंद कतीरा और खसखस दोनों की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इनका सेवन करने से बॉडी हीट कम होती है। यह ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने और शरीर का तापमान नॉर्मल रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- 35 की उम्र में भी 25 की लगेगी त्वचा, पिएं गोंद कतीरा और चिया सीड्स से बनी ये स्पेशल ड्रिंक

बॉडी में एनर्जी बनी रहती है

गोंद कतीरा और खसखस का शरबत पीने से बॉडी में एनर्जी भी बनी रहती है। यह ड्रिंक बॉडी को हाइड्रेट और रिफ्रेश करता है। इसके सेवन से बॉडी एनर्जेटिक और एक्टिव रहती है।

निष्कर्ष

गर्मियों में आप अपनी डेली डाइट में गोंद कतीरा और खसखस का शरबत शामिल कर सकते हैं। यह शरबत शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। हीट स्ट्रोक और गर्मियों में लू लगने पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसे रोज पीने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और बॉडी एक्टिव रहती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

FAQ

  • गोंद कतीरा से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    गोंद कतीरा के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन से राहत मिलती है। गोंद कतीरा में कैल्शियम होता है। इसलिए इसे हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है।
  • गर्मियों में कौन सा शरबत पीना चाहिए?

    गर्मियों में गोंद कतीरा का शरबत, बेल का शरबत या गुलकंद के शरबत का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्मियों में खसखस का शरबत, नींबू पानी और लस्सी पीना भी फायदेमंद होता है। 
  • गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं?

    गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें खानी चाहिए। ऐसे में डाइट में लस्सी, छाछ, दही, नींबू पानी, गोंद कतीरा और गुलकंद जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज जैसे फलों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
  • कौन-सा पेय शरीर को ठंडा बनाता है?

    शरीर को ठंडा रखने के लिए गुलकंद या गोंद कतीरा का शरबत पी सकते हैं। इसके अलावा, बेल का शरबत और नींबू पानी भी सेहत को फायदा पहुंचाता है। साथ ही, आप डाइट में दही या छाछ भी शामिल कर सकते हैं। इससे बॉडी को प्रोबायोटिक्स मिलते हैं और डाइजेशन ठीक रहता है। 

 

 

 

Read Next

क्या लहसुन आपके फफड़ों के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें और फिर करें सेवन

Disclaimer