क्या आपने स्लीवलेस कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं...?
क्या गर्मी में भी आप स्लीव वाले कपड़े पहन रही हैं...??
क्या पार्टी में भी आप अच्छी से स्लीवलेस कटपीस ड्रेस पहन पाने में असमर्थ होती हैं...???
तो ये लेख आपके काम का है। इस लेख में आपको हम काले अंडरआर्म्स से हमेशा के लिए छुटकारा पाने का तरीका बताने वाले हैं। वैसे आफको हम बता दें कि आप इस समस्या का सामना करने वाली अकेली नहीं है। क्योंकि आप चाहे रेज़र का इस्तेमाल करो या महंगे से महंगे वेक्स का... अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या होती ही है। इस कारण ये ब्यूटी कैटेगरी में गूगल में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सावल भी है।
अगर आपका भी ये सवाल है तो ये रहा इसका जवाब। इसका जवाब एक्टिवेटेड चारकोल और शहद में छुपा हुआ है। इसके लिए आपको केवल थोड़ा समय निकालने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें - चारकोल से होते हैं त्वचा को ये फायदे
जरूरी सामग्री
- कच्चा शहद
- एक्टिवेटेड चारकोल
ऐसे तैयार करें ये मिश्रण
- इस मिश्रण को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक्टिवेटेड चारकोल के 3 कैप्सूल्स लें।
- अब एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद निकालें।
- फिर इस शहद में चारकोल के कैप्सूल्स को अच्छी तरह से मिलाएं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- इस तैयार मिश्रण को अंडरआर्म्स में लागने से पहले अंडरआर्म्स के पसीने को अच्छी तरह से सुखा लें। मतलब अंडरआर्म्स में पसीना नहीं होना चाहिए।
- फिर इस मिश्रण को अंडरआर्म्स में लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें।
- 20 मिनट बाद एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अंडरआर्म को अच्छी तरह से पोंछ लें।
- अब आपके अंडरआर्म्स पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- पीठ के दाग-धब्बों को तुरंत हटाते हैं ये 5 घरेलू उपाय
देखें ये वीडियो
एक्टिवेटेड चारकोल और हनी ही क्यों?
एक्टिवेटेड चारकोल पसीने की बदबू और चेहरे के पिंपल दूर करने में भी कारगर है। ये बहुत ही अच्छे तरीके से आपके अंडरआर्म्स साफ भी करता है और एक अच्छी खुशबू भी साथ में देता है। वहीं दूसरी तरह आपको भी मालुम होगा कि शहद को प्राकृतिक ब्लीच के तौर पर भी जाना जाता है। इसमें हाइड्रोजन पैराक्साइड होता है जो अंडरआर्म्स साफ करने में मदद करता है।
Read more articles on Home remedies in Hindi.
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version