Coffee Homemade Mask to Cure Dark Underarms: इन दिनों पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मियों में अक्सर लोग खासकर लड़कियां ऐसे कपड़े पहनने की कोशिश करती हैं, जिससे उन्हें आराम महसूस हो। ड्रेस हो या फिर साड़ियां गर्मियों में अक्सर लड़कियां स्लीवलेस ही पहनना पसंद करती हैं। स्लीवलेस पहनते वक्त लड़कियां अंडरआर्म्स पर बहुत ज्यादा फोकस करती हैं। क्लीन और साफ अंडरआर्म न सिर्फ आपको स्लीवलेस पहनने का आत्मविश्वास देते हैं, बल्कि अंदर से भी अच्छा महसूस करवाते हैं। वहीं, जिन लड़कियों की अंडरआर्म गंदे और काले होते हैं, उन्हें खुद पर भी गुस्सा आता है। गंदे और काले अंडरआर्म से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां इंटरनेट पर घंटों घरेलू नुस्खे (Dark Underarm Home Remedy) खोजती हैं, फिर उसे ट्राई करती हैं लेकिन हर घरेलू नुस्खे का रिजल्ट आपको मिले ही, यह जरूरी नहीं है। इस बार गर्मी के मौसम में अगर आप भी गंदे और काले अंडरआर्म की समस्या से जूझ रही हैं, तो इसे साफ करने में कॉफी आपकी मदद कर सकती है। आज इस लेख की मदद से हम आपको बताने जा रहे हैं, कॉफी से काले अंडरआर्म्स को ठीक करने के तरीके से बारे में।
अंडरआर्म्स के लिए कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल- How to use Coffee for Underarms
- अंडर आर्म्स को साफ करने के लिए आपको कॉफी को एक मास्क की तरह इस्तेमाल करना होगा।
- कॉफी का मास्क बनाने के लिए एक बड़े बाउल में 2 चम्मच काली डालें।
- कॉफी में 1 बड़े चम्मच कोई भी व्हाइट टूथपेस्ट और गुलाब जल डालकर अच्छे से पेस्ट को तैयार कर लें।
- जब कॉफी का पेस्ट अच्छे से तैयार हो जाए, तो इसमें 1 चुटकी हल्दी मिलाकर इसे फिनिश करें।
- आपका कॉफी का अंडरआर्म मास्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो चुका है।
- कॉफी का मास्क लगाने से पहले अंडरआर्म मास्क को पानी और साबुन से धोकर तौलिए से पोंछ कर सुखा लें।
- इसके बाद कॉफी मास्क लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अगर आपके अंडरआर्म ज्यादा ही काले हो गए हैं, तो कॉफी के मास्क को आप 15 मिनट भी लगाकर छोड़ सकते हैं।
- जब कॉफी का मास्क सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धोकर लोशन लगाएं।
- अगर आप सप्ताह में 1 बार इस कॉफी अंडरआर्म मास्क का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको 2 से 3 बार में ही रिजल्ट मिल जाएगा।
View this post on Instagram
अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए क्यों फायदेमंद है कॉफी?- Why is coffee Beneficial for Darkening of Underarms in Hindi
- स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व नेचुरल एक्सफोलिएट की तरह काम करते हैं। कॉफी मास्क का इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में मदद मिलती है।
- कॉफी में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी अंडरआर्म्स की टैनिंग को दूर करने में मददगार होता है।
- कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल से भरपूर होती है। कॉफी के पोषक तत्व डेड स्किन को हटाकर त्वचा की रंगत को निखारते हैं।
All Image Credit : Freepik.com