Doctor Verified

अंडरआर्म एक्सफोलिएशन किसे कराना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Who Needs Exfoliation: कई लोग बगल को साफ करने के लिए एक्सफोलिएशन करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी जरूरत किन्हें होती है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
अंडरआर्म एक्सफोलिएशन किसे कराना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Who Should Do Underarm Exfoliation: गर्मियां बढ़ने के साथ ही पसीने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में बगल से सबसे ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में पसीना बगल में जमने भी लगता है जिससे अंडर आर्म काली पड़ने लगती है। इसके कारण अंडर आर्म से बदबू भी बढ़ने लगती है। बगल को साफ करने के लिए कई लोग अंडर आर्म एक्सफोलिएशन करवाते हैं। लेकिन यह किसी को सूट नहीं करता है। इसके कारण कई लोगों को इरिटेशन और जलन की समस्या भी हो जाती है। इसलिए हर किसी को अंडर आर्म एक्सफोलिएशन करवाने की जरूरत नहीं होती है। इसे कई लोग बाहर से भी करवाते हैं, तो कई लोग घर पर डीआईवाई के जरिये खुद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी जरूरत किसे ज्यादा होती है? इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट रेनिना राजन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

underarm

पहले जानें अंडर आर्म एक्सफोलिएशन क्यों फायदेमंद है- Benefits of Underarm Exfoliation

शरीर में गर्माहट और पसीना बढ़ने से अंडर आर्म में बैक्टीरिया पनपने लगाते हैं। इसके कारण बगल में नमी बनी रहती है, जिससे बगल में बदबू बढ़ जाती है। ऐसे में एक्सफोलिएशन करने की जरूरत होती है। एक्सफोलिएट करने से बगल से बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- कैसे पहचानें अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं? डॉक्टर से जानें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण भी

अंडर आर्म एक्सफोलिएशन करवाने की जरूरत किन्हें होती है- Who Should Need To Do Underarm Exfoliation

अंडर आर्म स्प्रे इस्तेमाल करने वाले- Who Use Underarm Spray

जिन लोगों को अंडर आर्म स्प्रे इस्तेमाल करने की आदत होती है, उन्हें अंडर आर्म एक्सफोलिएशन करवाना चाहिए। क्योंकि इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो शरीर को नुकसान कर सकते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा अंडर आर्म स्प्रे इस्तेमाल करते हैं, तो आप दो सप्ताह में एक बार स्प्रे कर सकते हैं। 

अंडर आर्म से बदबू आने पर- Smelly Underarm

कई लोगों के बगल में स्मेल बहुत ज्यादा आती है। अगर आपको भी यह समस्या होती है, तो आपको अंडर आर्म एक्सफोलिएशन करवाना चाहिए। क्योंकि इससे अंडर आर्म में मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। साथ ही, अंडर आर्म की गहराई से सफाई भी होती है। इससे पसीना आने पर भी बदबू आने की समस्या कम होती है। 

इसे भी पढ़ें- बेकिंग सोडा से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, जानें प्रयोग के 4 तरीके

अंडर आर्म में पिगमेंटेशन होने पर- Underarm Pigmentation

अंडर आर्म में पिगमेंटेशन की समस्या गर्मी बढ़ने से ज्यादा बढ़ सकती है। जब बगल में नमी बनी रहती है, तो इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ये बैक्टीरिया त्वचा को काला करने लगते हैं। लेकिन अगर आप समय-समय पर एक्सफोलिएशन करवाते रहते हैं, तो इससे बगल साफ रहती है।साथ ही इससे पिगमेंटेशन की समस्या भी कंट्रोल होती है। 

अंडर आर्म एक्सफोलिएशन के लिए अपनाएं ये टिप्स- 

अंडर आर्म क्लीन रखने के लिए आप एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से अंडर आर्म की पिगमेंटेशन कम होती है। यह त्वचा को क्लीन और मॉइस्चराइज रखने में भी मदद करता है।

आप नहाने के दौरान लूफा इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी अंडर आर्म जल्दी क्लीन होते हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Renita Rajan (@drrenitarajan)

Read Next

कहीं पैरों में दर्द का कारण शरीर में पानी की कमी तो नहीं? डॉक्टर से समझें दोनों का कनेक्शन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version