कैसे पहचानें अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं? डॉक्टर से जानें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण भी

 अंडरआर्म में गांठ स्तन कैंसर का एक लक्षण हाेता है। लेकिन कांख की सभी गांठें कैंसर नहीं हाेती हैं। डॉक्टर से जानें कैसे पहचानें अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
कैसे पहचानें अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं? डॉक्टर से जानें ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण भी


ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर महिलाओं में हाेने वाला बेहद सामान्य कैंसर है (Breast Cancer in Women)। स्तन कैंसर पहले बढ़ी उम्र की महिलाओं में देखने काे मिलता था, लेकिन आजकल कम उम्र की महिलाएं भी ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हाे रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर हाेने पर महिलाओं में कई लक्षण दिखाई देते हैं, ब्रेस्ट और कांख या बगल में गांठ इसके सामान्य लक्षण हैं। अंडरआर्म में गांठ बनना स्तन कैंसर का मुख्य लक्षण हाेता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि सिर्फ कैंसर की वजह से ही अंडरआर्म में गांठ बनी हाे। अकसर महिलाएं बगल में गांठ बनने पर डर जाती हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें स्तन कैंसर हाे गया है जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। हर अंडरआर्म की गांठ कैंसर नहीं हाेता है। ऐसे में आपकाे इसकी पहचान करना आना चाहिए। कैसे पता लगाए अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं, इस बारे में जानने के लिए हमने डॉक्टर से बातचीत की-

डॉक्टर अश्विन राजगोपाल, सलाहकार - सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, मणिपाल अस्पताल, व्हाइटफील्ड (Dr. Ashwin Rajagopal, Consultant - Surgical Oncology, Manipal Hospitals, Whitefield) बताते हैं कि अंडरआर्म में गांठ हाेना सामान्य भी हाे सकता है। जाे अंडरआर्म की गांठ सख्त हाेती है, दर्दनाक नहीं हाेती और स्थिर रहती है, उसमें कैंसर हाेने की संभावना अधिक हाेती है। यह आमतौर पर एक मेटास्टेटिक लिम्फ नाेड या प्राथमिक कैंसर हाे सकता है। इसके लिए शारीरिक परीक्षण जरूरी हाेता है, इसके लिए अपने ऑन्काेलॉजिस्ट से कंसल्ट करें।

वीाोेू मोलमाी

क्या है ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)

ब्रेस्ट कैंसर एक तरह का कैंसर है, जाे स्तनाें में शुरू हाेता है। यह कैंसर तब हाेता है, जब काेशिकाएं नियंत्रण से बाहर हाेने लगती हैं। अधिकतर मामलाें में स्तन कैंसर काेशिकाएं ट्यूमर बनाती हैं, जिसे गांठ के रूप में महसूस किया जाता है। वैसे ताे स्तन कैंसर महिलाओं काे हाेता है, लेकिन कुछ मामलाें में यह पुरुषाें काे भी हाे सकता है। माेटापा, जेनेटिक्स, धूम्रपान, एल्काेहल और उम्र ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख कारण हाेते हैं। लेकिन कुछ मामलाें में खराब लाइफस्टाइल जैसे इनएक्टिव लाइफस्टाइल, अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स भी ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनते हैं।

इसे भी पढ़ें - कम उम्र की लड़कियाें काे क्याें हाे रहा है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर से जानें इसके 7 कारण

कैसे पहचानें अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं?

डॉ गर्वित चितकारा, वरिष्ठ सलाहकार, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (स्तन), नानावती मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Dr Garvit Chitkara, Senior Consultant, Surgical Oncology (Breast), Nanavati Max Super Speciality Hospital) बताती हैं कि स्तन कैंसर (Breast Cancer) का सबसे सामान्य लक्षण स्तन या बगल में गांठ हाेना है। यह गांठ दर्द रहित (Painless) हाेती है। लेकिन यह स्तन कैंसर का एकमात्र लक्षण नहीं है, इसके अलावा भी स्तन कैंसर के कई अन्य लक्षण हाेते हैं। अंडरआर्म की गांठ कैंसर है या नहीं इसका पता खुद से लगाना थाेड़ा मुश्किल हाे सकता है, क्याेंकि अंडरआर्म की गांठ कई अन्य कारणाें से भी हाे सकती है। ब्रेस्ट कैंसर का एक लक्षण बगल में गांठ हाेता है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि यह गांठ कैंसर ही हाे। बगल की गांठ कैंसर है या नहीं इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। इस दौरान स्तन के आकार में भी परिवर्तन हाे जाता है। इसमें त्वचा का माेटा हाेना, छाले आदि स्तन पर दिखाई देते हैं।

breast cancer

ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर के लक्षण (Common symptoms of breast cancer)

  • त्वचा में जलन या डिंपल होना (Skin irritation or dimpling)
  • अचानक निप्पल का पीछे हटना (Sudden Nipple retraction)
  • निप्पल या स्तन की त्वचा का लाल होना
  • स्तन की त्वचा का पपड़ीदार होना या मोटा होना
  • निपल निर्वहन (Nipple discharge)- स्तन से तरल पदार्थ या खून निकलना
  • स्तन या कांख में काेई गांठ हाेना- ऐसी गांठ जिसमें दर्द नहीं हाेता है।
  • दर्दरहित गांठ, लेकिन कभी-कभी चुभन महसूस हाे सकती है।
  • बगल में सूजन हाे जाना
  • स्तन में दर्द हाेना या स्तनाें का मुलायम हाे जाना या सख्त हाे जाना
  • स्तनाें पर खराेंच पड़ना
  • स्तनाें के रंग, आकार और तापमान में बदलाव हाेना

ये सभी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हैं।

इन कारणाें से भी हाे सकता है अंडरआर्म में गांठ (Lumps in Underarm Other  Reasons)

वैसे ताे अंडरआर्म की गांठ काे कैंसर समझा जाता है, लेकिन हर अंडरआर्म की गांठ कैंसर नहीं हाेती है। बगल या कांख में गांठ हाेने के पीछे कई अन्य कारण भी हाे सकते हैं। जानें इन कारणाें के बारे में-

लिम्फ नाेड्स में सूजन (Swollen Lymph Nodes)

लिम्फ नाेड्स प्रतिरक्षा प्रणाली में अहम भूमिका निभाते हैं। जब शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा हाेता है, ताे इन ग्रंथियाें में सूजन आ सकती है। लिम्फ नाेड्स में सूजन शरीर के अस्वस्थ हाेने का एक लक्षण हाे सकता है। इसलिए आपकाे इसे समय रहने ठीक करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें - अनुवांशिक ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में कितना मददगार है जेनेटिक टेस्ट? जानें डॉक्टर से

सिस्ट (Cyst)

सिस्ट भी अंडरआर्म में गांठ के कारण हाे सकते हैं। सिस्ट तरल से भरे हुए गांठ हाेते हैं, जाे त्वचा की सतह के नीचे बनते हैं। कुछ सिस्ट बालाें के राेम के चाराें तरफ बन सकते हैं। ये गांठ अडंरआर्म में बालाें की जगह पर बन सकते हैं। यह समस्या अधिकतर मध्यम आयु वर्ग के लाेगाें में देखने काे मिलते हैं। इससे स्वास्थ्य काे काेई हानि नहीं पहुंचती है।

लिपाेमा (Lipoma)

लिपाेमा की वजह से भी अंडरआर्म में गांठ हाे सकता है। लिपाेमा फैट हाेता है, जाे अंडरआर्म की त्वचा पर दिखाई दे सकते हैं। वैसे ताे यह सामान्य नहीं है, फिर लिपाेमा हाेने पर घबराने की जरूरत भी नहीं है। यह ठीक भी हाे जाता है।

cancer

ब्रेस्ट इंफेक्शन (Breast Infection)

कई बार स्तन में संक्रमण की वजह से भी अंडरआर्म या कांख में गांठ बन जाती है। ब्रेस्ट इंफेक्शन, स्तन के ऊतकाें में सूजन के कारण हाे सकता है। इतना ही नहीं कभी-कभी लिम्फ नाेड्स में संक्रमण के कारण भी कांख में गांठ बन सकती है।

ब्रेस्ट कैंसर का समय से पता लगाने के लिए आपकाे हर महीने ब्रेस्ट कैंसर का सेल्फ एक्जामिनेशन जरूर ककरें। साथ ही हर साल डॉक्टर की सलाह पर क्लीनिकल टेस्ट करवाएं। इससे ब्रेस्ट कैंसर जल्दी पकड़ में आएगी और इसके इलाज में भी आसानी हाेगी।

अच्छी डाइट फॉलाे करके, डेली रूटीन में एक्सरसाइज और याेगा काे शामिल करके भी इस बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए आपकाे माेटापे काे भी नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी हाेता है। माेटापा कैंसर का एक मुख्य कारण हाेता है। इतना ही नहीं अगर एक बार ब्रेस्ट कैंसर ठीक हाे जाता है, ताे माेटापे के कारण यह दाेबारा भी हाे सकता है। अगर आपकाे ब्रेस्ट कैंसर का काेई भी लक्षण नजर आए, ताे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। शुरुआत में कैंसर की इलाज थाेड़ा आसान हाे जाता है। 

Read Next

प्रोस्टेट कैंसर के एडवांस स्टेज में दिखते हैं ये 6 लक्षण, पुरुषों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

Disclaimer