Doctor Verified

क्या हर कैंसर की गांठ में दर्द होता है, डॉक्टर ने बताया गांठ होने पर कब होना चाहिए सतर्क

Does cancer lump cause pain: भारत में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि हर कैंसर की गांठ में दर्द होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हर कैंसर की गांठ में दर्द होता है, डॉक्टर ने बताया गांठ होने पर कब होना चाहिए सतर्क


Does cancer lump cause pain: भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जंक फूड, केमिकल्स युक्त आहार, खाने को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल के कारण कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण है। जब बात कैंसर की आती है तो लोगों के दिमाग में पहले गांठ का ख्याल आता है। शरीर पर गांठ होने पर अधिकतर लोग डर जाते हैं और सोचते हैं कि यह कैंसर हो सकता है।

आम लोगों की बीच यह धारणा है कि शरीर में होने वाली गांठ में किसी प्रकार का दर्द हो रहा है तो ये कैंसर ही है। लेकिन क्या वाकई हर कैंसर की गांठ में दर्द होता है? इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सा और हेमाटोलॉजी-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रमन नारंग से बात की।

इसे भी पढ़ेंः कैंसर के इलाज में दी जाती है कीमोथेरेपी, जानें इसका त्वचा पर क्या असर हो सकता है

क्या कैंसर की हर गांठ में दर्द होता है- Does every cancer lump cause pain

इस सवाल का जवाब देते हुए डॉ. रमन नारंग बताते हैं। हर कैंसर की गांठ में दर्द नहीं होता है। ज्यादातर कैंसर की गांठें बिना किसी दर्द के शुरू होती हैं। यही कारण हैं कि शरीर पर बनने वाली गांठों को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं और कैंसर जैसी गंभीर व दर्दनाक बीमारी को समय से पहचानना और इसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है।डॉक्टर के अनुसार, शुरुआती स्टेज के 70% कैंसर की गांठ दर्दरहित होती हैं। मरीज इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे समय पर डायग्नोसिस नहीं हो पाता।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं ब्रा पहन सकती हैं? एक्सपर्स से जानें कौन-सी ब्रा होती है ज्यादा सुरक्षित

कब गांठ को लेकर सतर्क होना चाहिए- When should one be alert about a lump?

डॉ. रमन नारंग के अनुसार, निम्नलिखित स्थितियों में व्यक्ति को शरीर पर बनने वाली किसी भी गांठ को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

cancer-lump-inside

1. गांठ का साइज बढ़ने पर

शरीर के किसी हिस्से पर बनने वाली गांठ का आकार अगर समय के साथ बढ़ रहा है, तो ये चिंता का विषय है। गांठ का साइज अचानक या धीरे-धीरे बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः क्या स्तन में गांठ होना हमेशा ब्रेस्ट कैंसर का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान

2. गांठ हिले नहीं

कैंसर की गांठ अक्सर सख्त होती हैं और एक जगह चिपकी हुई होती हैं। शरीर के किसी हिस्से पर बनने वाली गांठ अगर नहीं हिलती है तो इसे डॉक्टर से जरूर दिखाएं।

3. 2 सप्ताह से अधिक गांठ

पैर, हाथ, ब्रेस्ट या किसी अन्य अंग पर गांठ अगर 2 सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

4. गांठ में लालिमा

गांठ का रंग अगर समय के साथ बदलाव हो रहा है, गांठ पर लालिमा या किसी प्रकार की सूजन नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ेंः HPV वैक्सीन से जुड़े इन 5 मिथकों पर बिलकुल न करें यकीन, जानें इनकी सच्चाई

5. गांठ के साथ बुखार आना

अगर आपके शरीर पर किसी प्रकार की गांठ के साथ लगातार बुखार, अचानक से वजन कम होने की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से बात करें।

शरीर के किन अंगों पर मिलती है गांठ- On which parts of the body do lumps appear?

  • स्तन- ब्रेस्ट कैंसर
  • गला या जबड़ा- थायरॉयड/लार ग्रंथि का कैंसर
  • टेस्टिकल- टेस्टिकुलर कैंसर
  • गुदा - कोलन कैंसर
  • त्वचा - स्किन कैंसर
  • फेफड़े - लंग कैंसर (भीतर गांठ)

इसे भी पढ़ेंः लाइफस्टाइल में ये 10 बदलाव करने से कम हो सकता है सर्वाइकल कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें

blood-cancer-main2

कैंसर के गांठ की जांच कैसे की जाती है- How is a cancerous lump diagnosed?

1. फिजिकल एग्जाम- डॉक्टर गांठ को छूकर कैंसर का पता लगाते हैं।

2. अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन- कैंसर का पता लगाने के लिए सबसे पहले सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।

3. बायोप्सी - बायोप्सी के जरिए गांठ की कोशिकाओं की जांच की जाती है।

4. ब्लड टेस्ट- कुछ कैंसर में ट्यूमर मार्कर बढ़ जाते हैं। इसलिए कैंसर का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट कराना सबसे जरूरी है।

डॉ. रमन नारंग का कहना है कि हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन हर गांठ को नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं। शरीर पर गांठ दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़ेः क्या लंबे समय तक एसिडिटी से कैंसर हो सकता है, जानें डॉक्टर से

शरीर पर गांठ बनने पर क्या करें- What to do if a lump appears on the body

गांठ को लंबे समय तक छिपाएं नहीं जांच कराएं।

गांठ होने पर नियमित चेकअप करवाएं

परिवार में कैंसर का इतिहास है तो गांठ की जांच जरूर करवाएं।

निष्कर्ष

शरीर के ऊपर नजर आने वाली गांठ चाहे छोटी हो या बड़ी, दर्द करे या नहीं, अगर वह असामान्य है और लंबे समय तक बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इस विषय पर डॉक्टर से बात करें। सही समय पर गांठ की पहचान करके इलाज करवा लिया जाए तो कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है।

FAQ

  • शरीर में छोटी-छोटी गांठ क्यों हो जाती है?

    शरीर में छोटी-छोटी गांठें कई कारणों से होती है। जो लोग ज्यादा मात्रा में फैट युक्त खाना खाते हैं, तो ये शरीर में जाकर जमा हो जाता है। इसके कारण शरीर पर छोटे-छोटे गांठ जैसे उभर आते हैं। महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण भी शरीर पर छोटी-छोटी गांठ हो जाती है।
  • कौन सी गांठ कैंसर वाली होती है?

    शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बनने वाली हर गांठ जो कठोर हो, हिलती न हो, आकार में धीरे-धीरे बढ़े, बिना दर्द के हो और लंबे समय तक बनी रहे, वह कैंसर की गांठ हो सकती है।
  • गांठ की चिंता कब करनी चाहिए?

    शरीर पर बनने वाली गांठ चिंता का विषय तब बनती है, जब उसमें से मवाद और खून निकलने लगता है। इतना ही गांठ में अगर बिल्कुल भी दर्द न हो और ये समय के साथ बढ़ने लगे तो भी ये चिंता का विषय है। इस प्रकार की गांठ कैंसर बन सकती है।

 

 

 

Read Next

कैंसर की गांठ और फोड़े-फुंसी में अंतर कैसे समझें? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer