Causes of Painless Lumps In The Body: शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। लेकिन कई स्वास्थ्य समस्याएं ऐसी होती हैं जिनके लक्षणों का पता लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में समस्या धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं और गंभीर हो जाती है। इसी तरह एक समस्या है शरीर में गांठ होना। अधिकतर मामलों में शरीर में खून जमने या नसे ब्लॉक होने से गांठ होने लगती है। इस समस्या में गांठ में सूजन और दर्द भी होने लगता है। लेकिन कई बार शरीर में बिना दर्द वाली गांठे भी हो जाती हैं। इनमें न ही कोई सूजन और न ही दर्द होता है। इस समस्या को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है। आइये इस लेख में जानें शरीर में बिना दर्द वाली गांठ होने के कारण।
क्या शरीर में बिना दर्द वाली गांठे होना नॉर्मल है? Is Painless Lumps Are Harmless
लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव के मुताबिक बिना दर्द वाली गांठ होना बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। शरीर में गांठ संक्रमण, सूजन या चोट लगने जैसे कई कारणों से हो सकती हैं। लेकिन अगर शरीर में बिना दर्द वाली गांठ है, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है। कई बार शरीर में लाइपोमा यानी चर्बी की गांठ भी बिना दर्द वाली गांठे बन जाती हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट में गांठ से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
शरीर में बिना दर्द वाली गांठ किन कारणों से होती है- Causes of Painless Lumps In The Body
मुंबई के वॉकहार्ट हॉस्पिटल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मेघल सांघवी के मुताबिक अगर दर्द वाली गांठ है, तो यह अक्सर संक्रमण या सूजन के कारण हो सकता है। लेकिन अगर गांठ में दर्द नहीं, तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार हो सकते हैं-
शरीर में बिना दर्द वाली गांठ ट्यूमर या कैंसर की शुरुआत का लक्षण हो सकती है। शुरुआत में दर्द रहित लेकिन परेशानी की संभावना बनी रहती है। शुरुआत में इसमें दर्द नहीं होता, लेकिन बाद में बड़ी परेशानी करना शुरू कर देती है। इसके अलावा, बिना दर्द वाली गांठ सिस्ट का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द चेकअप की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें- कमर में महसूस हो रही गांठ को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज
बिना दर्द वाली गांठ का इलाज संभव है?
इस समस्या का इलाज बिल्कुल संभव है। यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है। इसलिए इन गांठों पर सतर्क नजर रखने की आवश्यकता होती है। बायोप्सी के साथ अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन या एमआरआई जैसी इमेजिंग तरीकों के जरिये इसके कारण का पता लगाया जा सकता है।
अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती है। अगर आपके शरीर में कोई भी बिना दर्द की गांठ है, तो तुरंत चेकअप कराएं। इससे समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी प्रदान की है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करना जरूरी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version