Lump On Back: शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनने की समस्या हो सकती है। गांठ में कई बार दर्द होता है और कई बार इसमें केवल उभार या सूजन नजर आती है। कुछ लोगों को लगता है कि हर गांठ कैंसर का ही लक्षण होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार ज्यादा चर्बी के कारण भी गांठ बन जाती है। इसे चर्बी वाली गांठ कहा जाता है। कई लोग गांठ पर बिना सोचे-समझे सिंकाई करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दूं ऐसा करने से बचना चाहिए। कुछ लोग यह मानते हैं कि सिंकाई करने से गांठ सिकुड़ जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। सिंकाई करने से अंदरूनी हिस्से में संक्रमण हो सकता है। आगे लेख में जानेंगे कमर में गांठ होने के कारण और इलाज। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
कमर में गांठ होने के कारण- Lump on Back Causes
कमर में गांठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं-
- कुछ लोगों को गांठ होने की समस्या जेनेटिक होती है। यानी परिवार में किसी करीबी को यह समस्या होने के कारण आपको भी गांठ की समस्या परेशान कर सकती है।
- जो लोग ज्यादा मोटे होते हैं उनके शरीर में ज्यादा चर्बी के कारण अक्सर गांठ की समस्या हो जाती है।
- अधिक शराब का सेवन करने के कारण या लिवर में समस्या के कारण कमर में गांठ हो सकती है।
- अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं, तो गांठ की समस्या हो सकती है।
- कमर में हर्निया होने के कारण गांठ बन सकती है जिसके कारण दर्द और सूजन का एहसास हो सकता है।
- किडनी या मांसपेशियों की संरचनाओं के असामान्य विकास के कारण कमर में गांठ बनती है।
इसे भी पढ़ें- हाथ में गांठ होने पर क्या करें? जानें इलाज
कमर में गांठ का इलाज- Lump on Back Treatment
- गांठ होने पर जब आप डॉक्टर के पास जाएंगे, तो वह सीटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड के जरिए गांठ की जांच करते हैं।
- गांठ में पस जमा होता है। कई बार गांठ थोड़े दिन में ठीक हो जाती है। लेकिन अगर गांठ की समस्या एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
- कमर में गांठ को दूर करने के लिए कई बार सर्जरी की मदद ली जाती है। यह एक माइनर सर्जरी होती है, जिसमें इंजेक्शन की मदद से गांठ को सिकोड़कर छोटा किया जाता है।
- गांठ के कारण त्वचा में होने वाले इन्फेक्शन के इलाज के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक्स खाने की सलाह दे सकते हैं।
- कुछ छोटी गांठ का इलाज करने के लिए डॉक्टर स्क्लेरोथेरेपी नाम की तकनीक की मदद लेते हैं। इसमें गांठ को नष्ट करने के लिए दवा का इंजेक्शन लगाया जाता है।
- अगर कैंसर के कारण गांठ बन रही है, तो उसका इलाज रेडिएशन थेरेपी या कीमोथेरेपी से किया जाता है। लेकिन गांठ को हल्के में न लें। इसका इलाज समय रहते करवाएं ताकि गांठ का कारण पता लगाया जा सके।
उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version