
कुछ लोगों के हाथ में उभरी हुई त्वचा नजर आती है। उभरी हुई त्वचा, गांठ का संकेत हो सकती है। ये गांठ हाथ के अलावा गर्दन या पैर में भी हो सकती है। कई बार इस गांठ की जगह बदल जाती है। अगर गांठ एक ही जगह पर काफी समय से स्थिर है, तो ये कैंसर का रूप ले सकती है इसलिए इसका इलाज और जांच करा लेना चाहिए। जो लोग ज्यादा तला हुआ भोजन खाते हैं, उनमें गांठ की समस्या हो सकती है। मोटापे के कारण भी शरीर में गांठ के लक्षण नजर आ सकते हैं। इस लेख में हम हाथ की गांठ का इलाज जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।

हाथ में गांठ की समस्या- Lump on Hand
हाथ, पैर या अन्य हिस्से में होने वाली गांठ को मेडिकल भाषा में लिपोमा (Lipoma) के नाम से जाना जाता है। हाथ की गांठ का आकार गोल या अंडाकार होता है। ये फैट से बनी होती है। गांठ छूने पर आसानी से हिल सकती है। जेनेटिक कारण से भी हाथ में गांठ की समस्या हो सकती है। कई बार गांठ का साइज 2 इंच या उससे छोटा या 6 इंच से बड़ा भी हो सकता है। गांठ होने की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। कई लोगों के हाथ में गांठ होने पर उन्हें दर्द का अहसास नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें- त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? जानें इनके लक्षण और कारण
हाथ की गांठ का घरेलू इलाज- Home Remedy to cure Lump on Hand
हाथ की गांठ ठीक करने के लिए आप घरेलू उपायों की मदद भी ले सकते हैं। गांठ से छुटकारा पाने के लिए आटे का इस्तेमाल करें। एक बाउल में आटा निकालें। आटे में समान मात्रा का शहद मिलाएं। गांठ वाली जगह पर शहद और आटे से बने लेप को लगाकर छोड़ दें। इस उपाय को दिन में दो से तीन बार दोहरा सकते हैं।
हल्दी से करें हाथ की गांठ का इलाज
हाथ में गांठ नजर आ रही है, तो उसका इलाज हल्दी से भी किया जा सकता है। गांठ पर आप हल्दी का लेप लगा सकते हैं। हल्दी लगाने से गांठ ठीक हो सकती है। इस लेप को आप दिन में दो से तीन लगा सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है जिससे गांठ का इलाज करने में मदद मिलती है। लहसुन का पेस्ट लगाने से भी गांठ की समस्या दूर होती है।
सर्जरी से गांठ का इलाज
हाथ की गांठ का इलाज सर्जरी की मदद से भी किया जाता है। सर्जरी में डॉक्टर, हाथ में गांठ वाली जगह पर चीरा लगाकर, गांठ को निकाल देते हैं। त्वचा पर सर्जरी के कारण निशान बन सकता है। कई बार लोग सुई या नुकीली या धारदार वस्तु की मदद से गांठ को ठीक करने की कोशिश करते हैं पर ऐसा करने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बगैर इसे घर पर ट्राई न करें।
विटामिन ए और ई का सेवन करें
हाथ या शरीर के किसी अंग में गांठ नजर आए तो तुरंत संभल जाएं। आपको गांठ होने पर खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन ए और विटामिन ई रिच फूड्स का सेवन करें। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। तेल या ज्यादा मसाले वाला खाना न खाएं। ज्यादा कॉफी या चाय का सेवन भी नुकसानदायक माना जाता है। गांठ की समस्या से बचने के लिए इन ड्रिंक्स को लेने से भी बचें।
लिपोमा या गांठ का सही इलाज आपको डॉक्टर की बता सकते हैं। लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version