त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? जानें इनके लक्षण और कारण

skin lumps and bumps: त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? गांठ और बम्पस कुछ कठोर, नरम और खुजलीदार हो सकते हैं। त्वचा की गांठ और बम्पस को कभी नजरअंदाज न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? जानें इनके लक्षण और कारण


गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? त्वचा से जुड़ी समस्याएं हमें काफी परेशान करती हैं। कई बार तो ये हमारे स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। जी हां, त्वचा पर गांठ और बम्पस होना सिर्फ त्वचा को खराब नहीं करते, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। कई लोग त्वचा की गांठ और बम्पस को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये कई कारणों से हो सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं गांठ और बम्पस क्यों होते हैं?

त्वचा की गांठ को 3 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। इसमें गैर कैंसरयुक्त, संक्रामक और कैंसर युक्त गांठ शामिल हैं। गैर कैंसरयुक्त गांठ को उपचार की जरूरत नहीं होती है। संक्रामक गांठ को उपचार की जरूरत पड़ती है। जबकि कैंसरयुक्त गांठ को आपातकालीन उपचार की जरूरत होती है।

त्वचा की गांठ और बम्पस क्या होते हैं? (skin lumps and bumps)

कई लोगों की त्वचा पर गांठ और बम्पस नजर आते हैं। लेकिन गांठ और बम्पस क्या है? दरअसल, असामान्य रूप से उभरी हुई त्वचा गांठ होती है। ये गांठें कठोर और नरम दोनों तरह की हो सकती हैं। अधिकतर मामलों में त्वचा पर गांठ पीड़ादायक होती है पर नुकसानदायक नहीं होती है। यह गांठ चोट लगने या सूजन की वजह से हो सकती है। गांठ त्वचा के किसी भी हिस्से पर हो सकती है।

जबकि त्वचा पर होने वाले बम्पस में लाल निशान दिखाई देते हैं। इसमें त्वचा की स्थिति में काफी बदलाव आ जाता है। बम्पस को धक्कों भी कहा जाता है। त्वचा पर बम्पस कई अलग-अलग कारण से होते हैं। त्वचा पर उभरे हुए बम्पस त्वचा के समान या अलग रंग के हो सकते हैं। बम्पस खुजलीदार, कठोर बड़े या छोटे हो सकते हैं। इसके साथ ही कुछ बम्पस नरम भी होते हैं। कुछ बम्पस समय के साथ खत्म हो जाते हैं, जबकि कुछ बम्पस हमेशा त्वचा पर ही रहते हैं।

आपको किसी भी स्थिति में गांठ और बम्पस को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये कैंसर युक्त गांठ या बम्पस भी हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत उपचार की जरूरत होती है।

त्वचा पर गांठ और बम्पस के लक्षण (lumps and bumps sypmtoms)

  • त्वचा पर लाल और सूजी हुई गांठ दिखाई देना
  • गांठ पर दर्द होना
  • इसमें केंद्रीय छिद्र होता है
  • गांठ लगातार बढ़ रही हो

इसे भी पढ़ें - निगलने में परेशानी और खराश जैसे लक्षण हो सकते हैं गले में गांठ का संकेत, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज

गांठ और बम्पस क्यों होते हैं? (lumps and bumps causes)

त्वचा की गांठ सामान्य से लेकर गंभीर तक हो सकती है। यह कई स्वास्थ्य स्थितियों की वजह से भी होती हैं। त्वचा पर गांठ मुहांसों, तिल, फोड़े-फुंसी की वजह से हो सकते हैं। जबकि कैंसर, लिपोमा, पित्ती या एलर्जी रिएक्शन और फाइब्रोएडीनोमा भी त्वचा पर गांठ के कारण माने जाते हैं। संक्रमण, मस्से, सूजी हुई लसीका ग्रंथियां और चिकन पॉक्स की वजह से भी त्वचा पर गांठ देखी जाती है। 

इसे भी पढ़ें - बगल में गांठ (आर्मपिट लम्प) का कारण और बचाव के उपाय

इसके विपरीत त्वचा पर बम्पस भी कई कारणों की वजह से होता है। कैंसर, डर्माटोफिब्रोमा, रुमेटीयड नोड्यूल्स और नरम ऊतक सारकोमा की वजह से त्वचा पर बम्पस दिखाई दे सकते हैं।

अगर आपको भी त्वचा पर कोई गांठ, बम्पस या लाल निशान दिखाई दे, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। ये गांठ और बम्पस आपको शारीरिक रूप से भी परेशान कर सकते हैं।

Read Next

गाड़ी चलाते समय धुंधला दिखना या आंखों के आगे अंधेरा छाना है इन समस्याओं का लक्षण, एक्सपर्ट से जानें बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version