अक्सर हमारी आदत होती है कि हम अपनी छोटी से छोटी समस्याओं को नजर अंदाज कर देते हैं। खासतौर पर पेट,जांघ और कमर में होने वाले दर्द को हम कभी सीरियस नहीं लेते हैं। ऐसे में आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। जी, हां अगर आपके कभी पेट, जांघ और कमर में गांठ जैसा महसूस हो रहा है, तो इस लक्षण को नजर अंदाज ना करें। यह समस्या आगे चलकर गंभीर रूप धारण कर सकता है। शरीर के इन अंगों में गांठ जैसा महसूस होना हर्निया के लक्षण हो सकते हैं।
एक्सपर्ट की माने तो मांसपेशियों का कमजोर या फिर घायल होना हर्निया कहलाता है। इस स्थिति में शरीर का अंग सामान्य से अधिक विकसित होने लगता है, जिसके कारण हमें दर्द जैसा महसूस होता है। अधिकतर लोगों को हर्निया की समस्या पेट में होती है, लेकिन यह पेट के निचले हिस्से कमर और जांघ में भी हो सकती है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसका अगर समय से इलाज नहीं किया गया, तो सिर्फ ऑपरेशन से ही इसका इलाज संभव हो सकता है। आइए जानते हैं हर्निया के मरीजों को किस तरह अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए और इसके लक्षण क्या हैं?
हर्निया के लक्षण (Symptoms of Hernia in Hindi)
अधिकतर मामलों में हर्निया के कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन नीचे दिए गए कुछ लक्षण अगर आपको महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
टॉप स्टोरीज़
- आपके पेट, कमर और जांघ पर प्रभावित हिस्सा उभरा हुआ प्रतीत होता है।
- प्रभावित हिस्से को छूने पर ठोस और दर्द जैसा महूसस होता है।
- सीने में जलन और खाने में परेशानी हो सकती है।
- उठने और बैठने में भी आपको परेशानी हो सकती है।
हर्निया से किस तरह करें बचाव
पेट को रखें साफ
हर्निया जैसी गंभीर समस्या से बचाव के लिए जरूरी है कि अपने पेट को हमेशा साफ रखें। हमेशा ऐसे डाइट का चुनाव करें, तो कब्ज जैसी समस्याओं से आपका बचाव करता हो। इसके अलावा पेट पर दबाव पड़ने वाले काम को करने से बचें। उदाहरण के लिए जरूरत से ज्यादा वजन ना उठाएं। साथ ही अपने शरीर का वजन संतुलित रखें।
धूम्रपान और एल्कोहल से रहे दूर
अगर आपको धूम्रपान की शिकायत है, तो यह आदत आज ही बदल लें। अधिक शराब, तंबाकू और सिगरेट पीने वालों को हर्निया जल्दी ही अपनी चपेट में ले सकता है। इसके अलावा जो व्यक्ति हर्निया की समस्या से ग्रसित है, उन्हें मांसहारी भोजन ना खाने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें - सावधान! फेफड़ों को और लिवर को खराब कर सकता है धुएं से भरा कोहरा, इस तरह रखें अपना ख्याल
कैफीनयुक्त पदार्थों का ना करें अधिक सेवन
यदि आप बहुत ही ज्यादा चाय, कॉफी का सेवन करते हैं, तो इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है। अधिक कैफीनयुक्त पदार्थों के सेवन से हर्निया की शिकायत बढ़ सकती है। इसके अलावा कभी भी एक बार में अधिक पानी ना पिएं। हमेशा घूंट-घूंट में पानी पीने की कोशिश करें।
सेब के सिरके वाला पिएं पानी
खाने के करीब 1 घंटे बाद पानी जरूर पिएं। इस पानी में अगर आप 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाते हैं, तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है। अगर आप हर्निया से ग्रसित हैं, तो दिन में 3 बार जीरे का सेवन करें। जीरे को हमेशा चबा-चबाकर खाएं। इसके साथ हल्का गुनगुना पानी पिएं।
इसे भी पढ़ें - नींद न आना और चिड़चिड़ेपन का कारण कहीं एयर पॉल्यूशन तो नहीं? एक्सपर्ट से जानें पॉल्यूशन का मेंटल हेल्थ पर असर
अन्य टिप्स
- सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पिएं।
- मेथी का दाना खाने से होगा फायदा
- नियमित रूप से करें व्यायाम
- रोजाना 1000 कदम जरूर चलें।
- किसी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर्स से तुरंत संपर्क करें।
Read more articles on Other-Diseases in Hindi