बच्चों की गर्दन पर क्यों होती है गांठ? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज के तरीके

Causes and Treatment of Lump on Kids Neck: बच्चों की गर्दन पर कई बार गांठ बन जाती है। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसके कारण और इलाज। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों की गर्दन पर क्यों होती है गांठ? डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज के तरीके


Causes and Treatment of Lump on Kids Neck: शुरुआती दौर में बच्चों की देखभाल करना बेहत जरूरी होता है। आमतौर पर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे उन्हें बीमारियां और इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। कई बार आपने देखा होगा कि बच्चों की गर्दन पर गांठ (Lump on Kids Neck) हो जाती है। इसलिए इससे बचने के लिए बच्चों की निगरानी करीब से करनी चाहिए। क्या आपके बच्चे को भी यह समस्या है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये बाल रोग विशेषज्ञ (पेडिट्रिशियन) डॉ. तरुण आनंद से जानते हैं बच्चों की गर्दन पर होने वाली गांठ के कारण और इलाज के बारे में। 

बच्चों की गर्दन पर क्यों होती हैं गांठ? (Causes of Lump on Kids Neck)

  • बच्चों की गर्दन पर गांठ (Lump on Kids Neck) होने के पीछे कई बार एक्यूट इंफेक्शन भी जिम्मेदार माना जाता है। 
  • कई बार साइनस या लिम्फ नोड्स में इंफेक्शन होने की वजह से भी बच्चों की गर्दन में गांठ हो सकती है। 
  • कई बार बच्चों में लिम्फ नोड्स बढ़ने की समस्या हो सकती है, जो गर्दन में गांठ निकलने का कारण बन सकता है। 
  • कुछ मामलों में जैनेटिक कारणों से भी बच्चों की गर्दन पर गांठ बनी रह सकती है। 
  • कुछ बच्चों में टीबी के कारण भी ऐसा हो सकता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

बच्चों की गर्दन की गांठ कब बनती है चिंता कारण? (When to Worry about Kids Neck Lump)

  • अगर आपकी गर्दन पर गांठ है तो ऐसे में आपको इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। 
  • अगर बच्चे की गर्दन की गांठ मटर के दाने के समान है और अपनी जगह से हिल पा रही है तो ऐसे में यह कोई बहुत ज्यादा चिंताजनक विषय नहीं है। 
  • बच्चे के गर्दन की गांठ अगर कंचे के साइज से बड़ी हो गई है और अपनी जगह पर पूरी तरह से फिक्स हो गई है तो इसे नजरअंदाज करने से बचें। 
  • अगर गांठ में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है या गांठ का साइज ज्यादा बढ़ गया है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। इसके साथ ही बच्चे के बुखार आने पर भी नजर रखें। 

बच्चों की गर्दन पर गांठ का इलाज (Treatment of Kids Neck Lump)

शुरुआत में गांठ का इलाज करन बच्चों के इंफेक्शन को कम किया जाता है। इसके लिए उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। वहीं, कुछ गंभीर मामलों में अगर गांठ ज्यादा बड़ी है या ट्यूमर है तो ऐसे में सर्जरी की भी आवश्यकता भी बढ़ सकती है। 

Read Next

तेजी से बढ़ रहे मंकीपॉक्स (Mpox) के मामले, जानें यह इम्यून सिस्टम को कैसे करता है प्रभावित?

Disclaimer