पैरों में जरा सी भी दिक्कत हो जाए तो इसका असर हमारे रूटीन पर पड़ता है, क्योंकि चलने फिरने में समस्या होने लगती है। ऐसे में कुछ लोगों को कई बार पैर की उंगलियों में गांठ की समस्या हो सकती है, जो एक आम समस्या भी है। लेकिन, समय पर पैर की उंगलियों में होने वाली गांठ का इलाज न किया जाए तो ये गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। गांठे कई तरह की होती है, जिसमें नरम, सख्त, हल्के दर्द और तेज दर्द आदि तरीकों से होती है। पैर की उंगलियों में बनने वाली इस गांठ की समस्या को नजरअंदाज करना आपके पैर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए, आइए एनआईटी फरीदाबाद में स्थित संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. सुधीर कुमार भारद्वाज से जानते हैं पैर की उंगलियों में गांठ होने के क्या कारण हैं?
पैर की उंगलियों में गांठ होने के कारण - Causes of lumps on toes in hindi
पैर की उंगलियों में गांठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें-
1. ब्यूनियन
ब्यूनियन एक हड्डी से जुड़ी समस्या है, जिसमें अंगूठे के पास की हड्डी बाहर की ओर निकलने लगती है और एक सख्त, उभरी हुई गांठ बन जाती है। यह समस्या ज्यादातर ऐसे लोगों में होती है, जो टाइट या नुकीले जूते पहनते हैं। ब्यूनियन जेनेटिक, गलत तरीके के जूते पहनने और फ्लैट फूट की समस्या के कारण होता है।
इसे भी पढ़ें: सिर के पीछे गांठ हो जाए तो क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें
2. कॉर्न
कॉर्न स्किन के ऊपरी हिस्से पर सख्त स्किन की परतें होती हैं, जो स्किन के घिसने या दबाव के कारण बनती है। यह समस्या खासतौर पर उंगलियों के ऊपरी हिस्से पर या उनके बीच में बन सकती है। कॉर्न और कैलस होने पर आपके पैर की उंगलियां सख्त, सूखी या पीली स्किन की हो सकती है, दबाव डालने पर दर्द महसूस होता है, चलने में असुविधा आदि समस्या हो सकती है।
3. गैंग्लियन सिस्ट
गैंग्लियन सिस्ट तरल पदार्थ से भरी गांठ होती है, जो जोड़ या टेंडन के पास होती है। गैंग्लियन सिस्ट बिना दर्द के होता है, लेकिन कभी-कभी दबाव के कारण दर्द भी हो सकता है। गैंग्लियन सिस्ट होने पर नरम, गोल, हल्के दर्द और झनझनाहट जैसे लक्षण हो सकते हैं। ये समस्या आमतौर पर जोड़ों या टेंडन पर दबाव, टेंडन में सूजन आदि कारणों से हो सकती है।
4. हैमर्टो
हैमर्टो एक संरचनात्मक विकृति है, जिसमें पैर की उंगली बीच से मुड़ जाती है और ऊपर की ओर उभार आने लगता है, जिससे उस हिस्से पर गांठ सी बन जाती है। हैमर्टो होने पर सूजन, गांठ, दर्द और चलने में मुश्किल होती है। हैमर्टों की समस्या अक्सर गलत तरीके के जूते पहनने, जेनेटिक और मांसपेशियों में समस्या के कारण होता है।
5. गठिया
अगर आपको गठिया की समस्या है तो जोड़ों में सूजन और दर्द के कारण उंगलियों पर भी गांठ जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: बच्चेदानी में गांठ होने पर क्या होता है? डॉक्टर से जानें इन 5 परेशानियों के बारे में
6. इंफेक्शन या फोड़ा
अगर स्किन के नीचे बैक्टीरिया से इंफेक्शन हो जाए तो वहां एक पीप से भरी गांठ बन जाती है, जिसे फोड़े के रूप में जाना जाता है। इस समस्या के होने पर रेडनेस, सूजन, तेज दर्द स्पर्श करने पर गर्माहट और मवाद निकलने की समस्या होती है। इंफेक्शन अक्सर चोट या कट के बाद इंफेक्शन और हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण होता है।
पैर की उंगलियों में गांठ का इलाज कैसे करें?
गांठ के कारण और प्रकार के अनुसार इसका इलाज अलग-अलग हो सकता है। इसलिए, आप इन उपायों की मदद से गांठ का इलाज कर सकते हैं-
- आरामदायक जूते पहनें
- गर्म पानी से पैरों की सिकाई करें
- मेडिकल पैड या इनसोल का इस्तेमाल करें
- इंफेक्शन या फोड़ा होने पर डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक लें
- डॉक्टर से जांच करवाकर कभी-कभी फोड़े को चीरा लगाकर पानी निकालना पड़ता है
- ब्यूनियन या हैमर्टो के लिए होने पर ऑर्थोपेडिक सर्जन से सलाह लें
- सर्जरी की जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सर्जरी करवाएं
निष्कर्ष
पैर की उंगलियों पर गांठ बनना एक आम समस्या हो सकती है। लेकिन, समय पर इस समस्या का इलाज कराना जरूरी है। पैर की उंगलियों में गांठ होना आम से लेकर गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
पैर की गांठ का इलाज कैसे करें?
पैर की गांठ का इलाज उसके होने के कारण पर निर्भर करता है। इसलिए, सही इलाज के लिए जरूरी है कि आप इसके होने का कारण पता लगाएं। आप सामान्य घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं, जिसमें गर्म पानी में पैर भिगोना शामिल है।पैरों पर गांठ होने का क्या कारण है?
पैरों पर गांठ होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें चोट लगना, इंफेक्शन, सूजन से जुड़ी समस्या, सिस्ट और कैंसर आदि समस्याएं शामिल हैं।गांठ की चिंता कब करनी चाहिए?
शरीर के किसी भी हिस्से पर गांठ होने को लेकर चिंंता तब करनी चाहिए, जब वह गांठ दो हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहे और उसका साइज तेजी से बढ़ने के साथ उसमें दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 29, 2025 10:50 IST
Published By : Katyayani Tiwari