Doctor Verified

कान के पीछे गांठ के होने के क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण

Lump Behind Ear Causes And Symptoms: कान के पीछे गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, जो आम से लेकर गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कान के पीछे गांठ होने के कारण और लक्षण क्या हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
कान के पीछे गांठ के होने के क्या कारण है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण


Lump Behind Ear Causes And Symptoms in Hindi: आज के समय में व्यक्ति का पूरी तरह से स्वास्थ्य रहना किसी खजाने से कम नहीं है। लेकिन, हर व्यक्ति किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा होता है, फिर भले ही वो समस्या छोटी हो या फिर बड़ी। लेकिन, अक्सर कुछ शारीरिक समस्याओं को देखकर हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जैसे कान के पीछे गांठ होना। कान के पीछे गांठ (lump behind ear) होने के कई कारण हो सकते हैं, जो आम से लेकर गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कान के पीछे गांठ होने के कारणों के बारे में आपको सही जानकारी हो। इसलिए, कान के पीछे गांठ होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, और इसके क्या लक्षण (what are the causes and symptoms of lump behind ear) नजर आ सकते हैं, इसेे लेकर हमने गुरुग्राम के नारायणा अस्पताल के एसोसिएट कंसल्टेंट और ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. मेल्बा नेपोलियन से बात की।

कान के पीछे गांठ के कारण क्या हैं? - What Are The Causes Of Lump Behind Ear in Hindi?

डॉ. मेल्बा नेपोलियन के अनुसार, "कान के पीछे गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आम इंफेक्शन से लेकर गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां शामिल हैं।" जैसे-

1. सूजे हुए लिम्फ नोड्स कान के पीछे गांठ का कारण हो सकता है, जो सर्दी, साइनसाइटिस या कान के इंफेक्शन से ट्रिगर हो सकता है।
2. सीबेशियस सिस्ट भी कान के पीछे गांठ का कारण बन सकता है, जो ऑयल ग्लेंड में रुकावट के कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: क्‍या सच में किडनी की गांठ धीरे-धीरे कैंसर बन जाती है? डॉक्‍टर से जानें

3. लिपोमा के कारण भी आपके कान के पीछे गांठ बन सकते हैं, जो फैट सेल्स के ज्यादा बढ़ने के कारण होती है, और ये कैंसर-रहित होते हैं, जिनमें दर्द नहीं होता है।
4. बैक्टीरियल इंफेक्शन, जैसे मास्टॉयडाइटिस के कारण भी कान के पीछे गांठ बन सकती है, जो मास्टॉयड हड्डी को प्रभावित करती है।
5. बहुत कम मामलों में कान के पीछे गांठ ट्यूमर का संकेत हो सकता है।

Lump Behind Ear

कान के पीछे गांठ के लक्षण - What Are The Symptoms Of Lump Behind Ear in Hindi?

कान के पीछे गांठ होने के लक्षण इसके कारणों पर निर्भर करते हैं। इंफेक्शन के कारण कान के पीछे गांठ होने पर टेंडरनेस. रेडनेस, गर्मी और बुखार जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं, जबकि सिस्ट या लिपोमा जैसे कारणों से कान के पीछे गांठ होने पर आमतौर पर गांठ तो महसूस होगी, लेकिन इसमें किसी तरह का दर्द महसूस नहीं होगा। लेकिन, अगर आपके कान के पीछे किसी भी तरह की गांठ हफ्ते भर से ज्यादा बनी रहती है, तेजी से बढ़ती है, दर्द देती है या बुखार के साथ सुनने में समस्या का कारण बन रही है तो इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये लक्षण गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं। ऐसे में आप तुंरत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करें और सही इलाज लें।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्मोनल बदलाव के कारण स्तन में गांठ हो सकती है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

कान के पीछे गांठ होने के कई कारण हो सकते हैं, और इसके लक्षण भी अक्सर कारकों पर ही निर्भर करते हैं। लेकिन, कान के पीछे गांठ की समस्या को आप आम समझकर नजरअंदाज न करें, क्योंकि ये कैंसर या ट्यूमर जैसे गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप गांठ के साथ इन लक्षणों को पहचाने और समय पर डॉक्टर से जांच करवाएं, ताकि समस्या के बढ़ने से पहले इसे दूर किया जा सके।
Image Credit: Freepik

Read Next

इन 6 कारणों से कान में हो सकता है फंगल इंफेक्शन, जानें बचाव का तरीका

Disclaimer