Doctor Verified

बार-बार होने वाले आंखों और कान के दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें डॉक्टर से

Recurrent Eye and Ear Pain Causes in Hindi: इंफेक्शन आंखों और कान में दर्द होने के पीछे का एक सामान्य कारण माना जाता है। अगर आप कान और आंखों के दर्द से पीड़ित हैं तो ऐसे में यह किसी प्रकार के इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बार-बार होने वाले आंखों और कान के दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें डॉक्टर से


Recurrent Eye and Ear Pain Causes in Hindi: शरीर में दर्द होना लाजमी है। कई बार ज्यादा देर एक ही पोजिशन में बैठे रहने या ज्यादा देर चलने-फिरने से हाथ-पैर में दर्द होने लगता है। लेकिन, बिना किसी खास कारण के शरीर में दर्द होना कई मामलों में स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा भी हो सकता है। इसलिए आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। कई बार लोगों के आंखों और कान में दर्द होता है।

कुछ लोगों में यह दर्द बार-बार परेशान करता है, जो न केवल इंसान के लिए तकलीफदेह होता है, बल्कि इससे सुनने और देखने में भी कई बार कठिनाई हो सकती है। आंखों और कान में अगर एकसाथ दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको आंखों और कान के दर्द के पीछे के कारणों के बारे में बताएंगे। आइए जगत फार्मा के नेत्र विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. मनदीप सिंह बासु से जानते हैं इसके बारे में। (Recurrent eye and ear pain causes in Hindi) - 

आंखों और कान में दर्द होने के कारण 

1. एलर्जी होना

डॉक्टर के मुताबिक आंखों में दर्द होना कोई टेंपोरेरी समस्या नहीं है ऐसे में काफी असहजता होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक उपचार लेना फायदेमंद हो सकता है। एलर्जी भी आंखों और कान के लिए कई बार खतरे का सबब बन सकती है। एलर्जी होने से भी आपकी आंखों और कान में कई बार प्रेशर पड़ सकता है, जिससे दर्द महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में एलर्जिक रिएक्शन होने पर कान में सूजन हो सकती है, जिससे दर्द महसूस होने लगता है। 

eyepain-inside

2. इंफेक्शन

इंफेक्शन आंखों और कान में दर्द होने के पीछे का एक सामान्य कारण माना जाता है। अगर आप कान और आंखों के दर्द से पीड़ित हैं तो ऐसे में यह किसी प्रकार के इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है। कई बार इंफेक्शन होने पर न केवल कान बल्कि, नाक में भी तरल पदार्थ जम जाता है, जिसके कारण प्रभावित हिस्से पर प्रेशर महसूस होता है और दर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में कई बार कान और आंखों में लालिमा और सूजन भी आ सकती है।

3. बनावट में समस्या

कई बार आंखों और कान में दर्द होने के पीछे कान की बनावट में भी समस्या एक कारण हो सकता है। कई मामलों में TMJ डिसऑर्डर होने के साथ-साथ जॉ लाइन में किसी प्रकार की कठिनाई होना या कुछ मामलों में साइनस आदि भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकता है। कान में सूजन होने के पीछे कई बार ओटाइटिस मीडिया भी एक कारण हो सकता है। 

4. चोट लगना

अगर आपके कानों और आंखों में किसी प्रकार की चोट या इंजरी हुई है तो इससे भी आंखों और कान में बार-बार दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, इंजरी होने से कई मामलों में नर्व डैमेज हो जाती हैं, जिसके चलते कान और आंख की बनावट पर भी असर पड़ सकता है। आंखों में चोट लगने पर आंखों में सेंस्टिविटी होने के साथ ही कई बार देखने में भी कठिनाई महसूस हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - आंख के अंदर सूजन क्यों हो जाती है? जानें इसके कारण 

5. अन्य स्वास्थ्य समस्याएं

अगर आपको अन्य शारीरिक समस्याएं हैं तो भी कई बार हो सकता है कि आपकी आंखों और कान में दर्द हो सकता है। कई बार कुछ बीमारियां या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होना भी कान और आंख के दर्द की ओर इशारा हो सकता है।

Read Next

गंदे मोजे सूंघने से हुआ फेफड़ों में इंफेक्‍शन, डॉक्‍टर से जानें चीनी शख्‍स को हुई इस दुर्लभ बीमारी के बारे में

Disclaimer