Inflammation in Eye: आंखें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इसलिए आंखों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आजकल अधिकतर लोग आंखों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। डायबिटीज रोगियों को भी आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कोई दृष्टि हानि से परेशान है, तो किसी को मोतियाबिंद की समस्या। आंख के अंदर सूजन होना भी एक समस्या है। इसे मेडिकल टर्म में यूवाइटिस कहा जाता है। इस स्थिति में आंख के अंदर एक छोटा-सा दाना नजर आ सकता है, जो आंखों में रेडनेस का कारण बन सकता है। आंखों के अंदर सूजन कई कारण से हो सकती हैं। आइए, विजन प्लस आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रितु अरोड़ा से जानते हैं आंख के अंदर सूजन होने के कारण-
आंख के अंदर सूजन होने के कारण- Inflammation in Eye Causes in Hindi
1. ऑटोइम्यून रोग
ऑटोइम्यून रोग की वजह से आंख के अंदर सूजन हो सकती है। कुछ ऑटोइम्यून रोग, शरीर के कई भागों को प्रभावित कर सकता है। यह आंखों को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आपको भी कोई ऑटोइम्यून रोग है, तो अपने आंखों का रेगुलर चेकअप जरूर करवाएं।
2. एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस
एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की वजह से भी आंखों के अंदर सूजन पैदा हो सकती है। यह एक सूजन वाली समस्या है, इसकी वजह से पीठ दर्द में आराम मिल सकता है। आंख के अंदर सूजन, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की सबसे आम जटिलताओं में से एक है।
इसे भी पढ़ें- आंख में सूजन और दर्द हो तो न करें ये 6 गलतियां, बढ़ जाएगी समस्या
3. लिंफोमा कैंसर
कुछ मामलों में कैंसर भी आंखों को प्रभावित कर सकता है। खासकर, लिंफोमा कैंसर का असर आंखों पर भी पड़ सकता है। इस कैंसर से पीड़ित लोगों की आंखों में सूजन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
4. आंखों में चोट या सर्जरी
अगर आपकी आंख में कोई चोट या सर्जरी हुई है, तो भी इस समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। अगर आपके आंखों की हाल में सर्जरी हुई है तो अपना खास ख्याल रखें। यह आंखों में सूजन का कारण बन सकता है।
इनके अलावा, आंख में इंफेक्शन और कैंसर की वजह से भी आंख में सूजन हो सकती है। अगर आपके आंख में खुजली, जलन या रेडनेस बनी है, तो आंखों के डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इन स्थिति को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version